दीप्ति शर्मा से लेकर लॉरा वोल्वार्ड्ट तक... WPL 2026 ऑक्शन में इन 5 खिलाड़ियों पर लगेगी ऊंची बोली

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की नीलामी 27 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगी। जानिए किन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है ऊंची बोली?

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 26 Nov 2025, 11:45 PM

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 मेगा ऑक्शन 27 नवंबर को नई दिल्ली में होना है। 73 खाली स्लॉट के लिए कुल 277 प्लेयर्स होंगे, जिन पर 5 फ्रेंचाइजी बोली लगाती हुई नजर आएगी।

277 प्लेयर्स में कुल 194 खिलाड़ी भारतीय है, जबकि 83 खिलाड़ी विदेशी है, जो डब्ल्यूपीएल 2026 ऑक्शन में हिस्सा ले रहे हैं। WPL 2025 ऑक्शन में इन पांच खिलाड़ियों पर ऊंची बोली लग सकती है।

1- दीप्ति शर्मा

पहला नाम दीप्ति शर्मा का है। वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द मैच रहने वाली दीप्ति यूपी टीम का हिस्सा थीं। वर्ल्ड कप में उन्होंने 215 रन और सर्वाधिक 22 विकेट चटकाए थे। 2024 में WPL में भी वह प्लेयर ऑफ द मैच रहीं थी।

Deepti Sharma celebrates a wicket, Royal Challengers Bangalore vs UP Warriorz, Women's Premier League, Brabourne Stadium, Mumbai, March 10, 2023

2- लॉरा वोल्वार्ड्ट

साउथ अफ्रीका टीम की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट पर भी ऑक्शन में धनवर्षा हो सकती है। वर्ल्ड कप में उन्होंने 98.78 की स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक 571 रन बनाए थे। बतौर ओपनर बैटर उनका कोई जवाब नहीं है।

लौरा वोल्वार्ड्ट का धमाका, ODI में स्मृति मंधाना के बाद यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी बनीं | Laura Wolvaardt became second fastest woman player ...

3- प्रतिका रावल

अपना पहला ही वर्ल्ड कप खेलने वाली प्रतिका रावल पर भी खूब धनवर्षा हो सकती है। एक साल में उन्होंने 1100 से ज्यादा रन बनाए थे। वर्ल्ड कप में उन्होंने 308 रन बनाए थे।

That maiden World Cup hundred feeling 😊 📸 📸 Pratika Rawal brings up her first-ever century in ICC Women's Cricket World Cups 💯👏 Updates ▷ https://t.co/AuCzj0X11B #TeamIndia | #WomenInBlue | #INDvNZ | #CWC25

4- श्री चरणी

पहले ही वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाने वाली श्री चरणी पर भी पैसों की बारिश हो सकती है। चरणी वर्ल्ड कप में भारत की ओर से दूसरी सबसे सफल गेंदबाज थीं। उन्होंने 14 विकेट चटकाए थे।

Harmanpreet Kaur impressed with 20-year-old DC spinner Shree Charani: She has been outstanding - India Today

5- नदीन डी क्लर्क

साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर नदीन डी क्लर्क ने भी अपने प्रदर्शन से खूब प्रभावित किया था। उन्होंने वर्ल्ड कप में 131.64 की स्ट्राइक रेट 208 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने 9 विकेट भी चटकाए थे।

Read More: WPL 2026 Auction के नियम, हर टीम के पर्स में कितना पैसा और किस फ्रेंचाइजी ने किसे किया रिटेन? एक क्लिक में जानें सारी डिटेल

WPL 2026 Auction Live Streaming: कब और कहां होगी डब्लूपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग, मोबाइल में यहां फ्री दे सकेंगे नीलामी

'आओ दुबे जी, मजे लो जरा...' वाइफ रितिका और दोस्त अमित के साथ नए फॉर्महाउस को देखने चले रोहित शर्मा, मजेदार VIDEO हो रहा वायरल