गुजरात टाइटन्स ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव के रन आउट से मैच का फैसला हुआ।
DC vs GT: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से दी मात, आखिरी गेंद पर हुआ फैसला
DC vs GT Match Report: आईपीएल 2026 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया मुकाबला रोमांच की हर सीमा पार कर गया। गुजरात टाइटन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच यह मैच आखिरी गेंद तक खिंचा, जहां हर पल मैच का पासा पलटता नजर आया।
211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स जीत के बेहद करीब पहुंच गई थी, लेकिन अंत में किस्मत ने साथ नहीं दिया और टीम को महज 1 रन से हार झेलनी पड़ी। आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव के रन आउट होते ही मुकाबले का नाटकीय अंत हुआ।
DC vs GT: आखिरी ओवर में पलटा मैच
दिल्ली को अंतिम ओवर में जीत के लिए 13 रन चाहिए थे, लेकिन टीम सिर्फ 11 रन ही बना सकी। आखिरी गेंद पर रन लेने की कोशिश में कुलदीप यादव रन आउट हो गए और गुजरात ने मैच अपने नाम कर लिया। इससे पहले केएल राहुल के अर्धशतक और डेविड मिलर की नाबाद 41 रन की पारी ने दिल्ली को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया था, लेकिन अंत में टीम 8 विकेट पर 209 रन ही बना सकी।
JOS BUTTLER - ICE COLD UNDER PRESSURE. 🥶
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 8, 2026
- Ran out Kuldeep when 2 were needed on the last ball and avoided the Super Over. 🔥 pic.twitter.com/zxgWRuZwb5
DC vs GT: राहुल-निसांका ने दी तेज शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करते हुए केएल राहुल और पाथुम निसांका ने दिल्ली को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8 ओवर में 76 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। निसांका ने 24 गेंदों में 41 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था। हालांकि, उनके आउट होते ही दिल्ली की पारी लड़खड़ा गई और टीम ने लगातार विकेट गंवाए।
DC vs GT: राहुल की शानदार पारी गई बेकार
केएल राहुल ने 29 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और कुल 92 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने डेविड मिलर के साथ मिलकर टीम को संभाला, लेकिन रन लेते समय चोट उभरने के कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। बाद में वापसी करने के बावजूद राहुल टीम को जीत नहीं दिला सके और 92 रन पर आउट हो गए। उनके आउट होते ही मैच का रुख फिर बदल गया।

DC vs GT: गुजरात के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स ने 4 विकेट पर 210 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल, जोस बटलर और वॉशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक जड़ते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। बटलर ने 27 गेंदों में ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि शुभमन गिल और सुंदर ने मिलकर शतकीय साझेदारी की। अंतिम ओवरों में टीम ज्यादा तेजी नहीं पकड़ सकी, लेकिन बनाए गए रन आखिरकार जीत के लिए काफी साबित हुए।
Read More: Bumrah vs Vaibhav: यॉर्कर किंग और राइजिंग स्टार के बीच टक्कर, किस 'धुरंधर' का दिखेगा दम?
MI vs RR: मुंबई या राजस्थान, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?