DC vs GT: डेविड मिलर की गलती से दिल्ली कैपिटल्स ने गंवाया मुकाबला, इस फैसले से फिसला मैच

आखिरी ओवर में डेविड मिलर के एक अहम फैसले ने दिल्ली कैपिटल्स से लगभग पक्की जीत छीन ली और टीम को 1 रन से हार झेलनी पड़ी।

iconPublished: 09 Apr 2026, 12:18 AM
iconUpdated: 09 Apr 2026, 12:26 AM

DC vs GT, David Miller costs match: आईपीएल 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जीत और हार का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ, जहां एक छोटा सा फैसला पूरी बाजी पलट गया।

दिल्ली की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत के बेहद करीब पहुंच चुकी थी, लेकिन अंतिम क्षणों में एक चूक ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। खासकर डेविड मिलर का एक फैसला टीम के लिए भारी साबित हुआ।

DC vs GT: गुजरात की तूफानी बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स ने आक्रामक शुरुआत की। कप्तान शुभमन गिल ने शानदार 70 रन बनाए, जबकि जोस बटलर ने 27 गेंदों पर 52 रन की तेज पारी खेली। वॉशिंगटन सुंदर ने भी नंबर 4 पर उतरकर 30 गेंदों में 55 रन बनाते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इन पारियों की बदौलत गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने 2 विकेट लिए, जबकि लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव को 1-1 सफलता मिली।

DC vs GT: राहुल और निसांका ने दिलाई मजबूत शुरुआत

211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को केएल राहुल और पाथुम निसांका ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। राहुल ने 52 गेंदों में 92 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं, निसांका ने 24 गेंदों में 41 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया।

DC vs GT: मिलर की पारी के बावजूद हार

डेविड मिलर ने भी चोट के बावजूद वापसी करते हुए 20 गेंदों में 41 रन की तेज पारी खेली और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे, जिसमें टीम ने 11 रन बना लिए। मैच पूरी तरह से रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका था।

Image

DC vs GT: आखिरी गेंद पर पलटा खेल

दिल्ली को अंतिम दो गेंदों पर 2 रन की जरूरत थी, लेकिन 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर डेविड मिलर ने रन लेने से इनकार कर दिया। वह स्ट्राइक अपने पास रखना चाहते थे, क्योंकि वह अच्छी लय में थे। हालांकि, यह फैसला उल्टा पड़ गया। आखिरी गेंद पर वह रन नहीं बना सके और मैच गुजरात के पक्ष में चला गया। इस तरह गुजरात टाइटन्स ने 1 रन से मुकाबला जीत लिया, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन की पहली हार झेलनी पड़ी।

Read More: Bumrah vs Vaibhav: यॉर्कर किंग और राइजिंग स्टार के बीच टक्कर, किस 'धुरंधर' का दिखेगा दम?

MI vs RR: मुंबई या राजस्थान, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

मुश्किलों में घिरी दिल्ली कैपिटल्स, डीसी फैंस को करना होगा; 11.75 करोड़ वाले गेंदबाज की वापसी में लगेगा वक्त