ब्लेसिंग मुजराबानी के बाद श्रीलंकाई कप्तान ने भी पाकिस्तान सुपर लीग को छोड़ IPL 2026 में खेलने का फैसला किया है। आइए जानते है किस टीम से वे खेलते हुए नजर आने वाले है।
मुजराबानी के बाद श्रीलंकाई कप्तान ने भी PSL को मारी लात, IPL में इस टीम से खेलते आएंगे नजर
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 की शुरुआत से पहले ही लीग को एक के बाद एक बड़े झटके लगते दिख रहे हैं। 26 मार्च से शुरू होने वाले इस सीजन को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ी उम्मीदें जताई थीं, लेकिन विदेशी खिलाड़ियों का लगातार नाम वापस लेना अब लीग के लिए चिंता का विषय बन गया है।
जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजराबानी के बाद अब एक और बड़ा नाम इस लिस्ट में जुड़ गया है। श्रीलंका के टी20 कप्तान दसुन शनाका ने भी PSL से किनारा कर लिया है और अब वह आईपीएल 2026 में खेलते हुए नजर आएंगे, जिससे लीग की साख पर भी सवाल उठने लगे हैं।
IPL 2026: निजी कारणों का हवाला देकर लिया नाम वापस
दसुन शनाका को PSL 2026 में लाहौर कलंदर्स की ओर से खेलना था, लेकिन उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया। इस फैसले ने PCB और फ्रेंचाइजी दोनों को बड़ा झटका दिया है, क्योंकि शनाका टीम के अहम ऑलराउंडर खिलाड़ियों में गिने जा रहे थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनाका अब आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। उन्हें टीम में सैम करन के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है, जो ग्रोइन इंजरी के चलते पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने भी इस खबर की पुष्टि की है।
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स को मिला मजबूत विकल्प
राजस्थान रॉयल्स के लिए यह डील काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। दसुन शनाका एक भरोसेमंद ऑलराउंडर हैं, जो न सिर्फ बल्ले से तेजी से रन बना सकते हैं बल्कि गेंदबाजी में भी टीम को संतुलन देते हैं।

PSL से खिलाड़ियों का हटना बना बड़ा मुद्दा
PSL 2026 से लगातार विदेशी खिलाड़ियों का हटना अब एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। मुजराबानी पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए IPL खेलने का फैसला कर चुके हैं, जिससे लीग को झटका लगा था। इसके अलावा अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी इस सीजन PSL में हिस्सा नहीं लेंगे, जिससे टूर्नामेंट की प्रतिस्पर्धा पर असर पड़ सकता है।
IPL 2026 से पहले केकेआर को मिली बड़ी राहत, 18 करोड़ का 'बेबी मलिंगा' हुआ पूरी तरह से फिट