6,6,6,6,6... मैदान पर आते ही दासुन शनाका ने की छक्के की बौछार, तूफानी अर्द्धशतक जड़ रच दिया इतिहास

Dasun Shanaka Fifty: दासुन शनका ने ओमान के खिलाफ मुकाबले में इतिहास रच दिया है। वो इस ICC टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए हैं।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 12 Feb 2026, 03:21 PM
iconUpdated: 12 Feb 2026, 11:34 PM

Dasun Shanaka Fifty: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका और ओमान के बीच खेले जा रहे मुकाबले में दासुन शनाका ने बल्ले से ऐसी तबाही मचाई कि सब देखते रह गए। शनाका ने ओमान के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और सिर्फ 19 गेंदों पर अर्धशतक ठोक इतिहास रच दिया।

यह उनके करियर का 7वां और टी20 वर्ल्ड कप में पहला अर्धशतक रहा। इसी के साथ शनाका T20I क्रिकेट के इतिहास में श्रीलंका के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले उन्होंने साल 2023 में भारत के खिलाफ 20 गेंदों पर टी20I अर्धशतक जड़ा था।

Dasun Shanaka ने तोड़ा 19 साल पुराना रिकॉर्ड

दासुन शनका ने ओमान के खिलाफ 250 की स्ट्राइक रेट से 20 गेंदों पर 50 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 2 चौके शामिल रहे। इस दौरान शनका ने अपना अर्धशतक सिर्फ 19 गेंदों में पूरा किया और इसी के साथ उन्होंने 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में श्रीलंका के लिए सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड माहेला जयवर्धने के नाम था।

उन्होंने 19 साल पहले यानी 2007 के T20 वर्ल्ड कप में 21 गेंदों पर अर्धशतक जमाया था। केन्या के खिलाफ मैच में जयवर्धने के जमाए उस तूफानी अर्धशतक की बदौलत श्रीलंका ने 260 रन का स्कोर बनाया था, जो कि आज भी T20 वर्ल्ड कप में किसी टीम का बनाया सबसे बड़ा स्कोर है।

Dasun Shanaka ने जड़ी सबसे तेज फिफ्टी

ओमान के खिलाफ दासुन शनका के 19 गेंदों पर अर्धशतक जमाकर 19 साल पहले कायम किए माहेला जयवर्धने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। T20 वर्ल्ड कप में शनका अब श्रीलंका के लिए सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए।

Dasun Shanaka Fifty
Dasun Shanaka Fifty

श्रीलंका ने बनाए 225 रन

अगर मैच की बात करें तो श्रीलंका ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 225 रन बनाए थे। टीम के दोनों ओपनर फ्लॉप रहे। पथुम निसांका ने 13 जबकि कामिल मिशारा ने 8 रन ही बनाए। इसके बाद कुसल मेंडिस ने 45 बॉल पर 7 चौकों की मदद से 61 रनों का योगदान दिया। नंबर 4 पर बैटिंग करने आए पवन रत्नायके ने 28 बॉल पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 60 रन बनाए। आखिरी में कप्तान दासुन ने 20 बॉल पर 5 छक्के और 2 चौके लगाकर 50 रन बनाए। फिर कामिंदु मेंडिस ने 7 गेंदों पर 2 छक्के और 1 चौके की मदद से 19 रन किए।

Read More: अफगानिस्तान के खिलाड़ी को मैदान पर आपा खोना पड़ा भारी, ICC ने ठोका भारी जुर्माना

नामीबिया के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक शर्मा? इस खिलाड़ी के पास Playing XI में जगह बनाने का आखिरी मौका

अब पाकिस्तान की खैर नहीं! हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुआ ये खतरनाक बल्लेबाज, तबाही मचाने के लिए तैयार!