IPL 2025 Commentator Runs Juice Shop: भारत में इन दिनों आईपीएल 2025 (IPL 2025) की गूंज काफी तेज है। 22 मार्च से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में धीरे-धीरे रोमांच दोगुना होता जा रहा है। टूर्नामेंट के 18वें सीजन में कई दिग्गज तमाम भाषाओं में कॉमेंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं। कॉमेंट्री करने वाले इन्हीं में एक ऐसा दिग्गज है, जिसकी पत्नी जूस बेचने का काम करती है। तो आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है।
IPL 2025 में कॉमेंट्री करने वाले दिग्गज की पत्नी बेचती है जूस
आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी डैरेन गंगा IPL के 18वें सीजन में वर्ल्ड फीड के अंग्रेजी कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं। आईपीएल में कॉमेंट्री करने वाले पूर्व खिलाड़ियों को अच्छा पैसा मिलता है, लेकिन इसके बावजूद उनकी पत्नी प्रणीता तिवारी जूस बेचने का काम करती हैं। प्रणीता भारत के बनारस से ताल्लुक रखती हैं।
त्रिनिदाद एंड टोबैगो में है जूस की दुकान (IPL 2025)
डैरेन गंगा त्रिनिदाद एंड टोबैगो के रहने वाले हैं। डैरेन की पत्नी भी उनके साथ त्रिनिदाद एंड टोबैगो में रहती हैं और जूस की दुकान चलाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूस की दुकान खोलने से पहले प्रणीता तिवारी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में एड और सेल्स फर्म में काम कर चुकी हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया पर जूस की दुकान की झलक साझा करती रहती हैं।
बनारस से प्रणीता तिवारी का ताल्लुक
प्रणीता तिवारी का जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। इसके बाद वह कुछ सालों तक न्यूयॉर्क में भी रही हैं। हालांकि उनका परिवार बनासर से आता है। फिलहाल प्रणीता त्रिनिदाद एंड टोबैगो में रह रही हैं। लेकिन उनका भारत आना लगा रहता है। प्रणीता के सोशल मीडिया पर बनासर के घाट की तमाम तस्वीरें मौजूद हैं। इसके अलावा डैरेन गंगा को भी गंगा में डुबकी लगाते हुए देखा जाता है।
प्रणीता तिवारी ने क्यों खोली जूस की दुकान?
गौरतलब है कि प्रणीता को 2020 में लॉकडाउन के वक्त जूस की दुकान खोलने का विचार आया था। उस वक्त प्रणीता को त्रिनिदाद में कोई भी जूस की दुकान नहीं दिखी थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी दुकान खोलने का फैसला किया।
IPL 2025 में कॉमेंट्री करने वाले इस दिग्गज की पत्नी बेचती है जूस, बनारस से है ताल्लुक
IPL 2025 Commentator: आईपीएल 2025 में कॉमेंट्री कर रहे वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी डैरेन गंगा की पत्नी प्रणीता तिवारी जूस बेचने का काम करती हैं। प्रणीता बनारस से ताल्लुक रखती हैं।