वाकई 'बदतमीज आदमी' हैं शाहिद अफरीदी? इरफान पठान के सपोर्ट में उतरे पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज, कहा- 'तहजीब जैसी कोई चीज नहीं...'

Shahid Afridi: हाल ही में एक इंटरव्यू में इरफान पठान (Irfan Pathan) ने शाहिद अफरीदी को ''बदतमीज आदमी' कहा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अब पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) उनके बयान का सपोर्ट करने आगे आए हैं।

iconPublished: 18 Aug 2025, 11:39 AM
iconUpdated: 18 Aug 2025, 11:41 AM

Danish Kaneria on Shahid Afridi: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट राइवलरी अक्सर मैदान के बाहर भी सुर्खियों में रहती है। इस बार विवाद का केंद्र पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) हैं। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने हाल ही में अफरीदी को "बदतमीज आदमी" कहा था।

अब इरफान पठान की इस कमेंट पर पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने उनके बयान का सपोर्ट किया है। इरफान का सपोर्ट करते हुए दानिश ने एक बार फिर अफरीदी पर निशाना साधा है और उनकी पोल भी खोली है।

अफरीदी पर इरफान पठान का बयान

दरअसल, इरफान पठान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि 2006 में पाकिस्तान दौरे के दौरान हवाई यात्रा के दौरान शाहिद अफरीदी से उनकी तीखी बहस हुई थी। इरफान के मुताबिक, अफरीदी ने उनके बालों से छेड़छाड़ करके विवाद शुरू किया था। उस समय युवा इरफान ने भी पलटवार किया और उन्हें करारा जवाब दिया।

Irfan Pathan said badtameez insan to Shahid Afridi for commented on his caste identity

इरफान पठान ने कहा, "यह उनका बचकाना व्यवहार था। उन्होंने मुझे गाली दी, लेकिन मैंने पलटकर कहा- 'इसने कुत्ते का मांस खाया है, यह बहुत देर से भौंक रहा है।' इसके बाद अफरीदी चुप हो गए।" इस बातचीत में इरफान पठान ने अफरीदी को "बदतमीज आदमी" कहा था।

Danish Kaneria ने किया इरफान पठान का सपोर्ट

इरफान पठान का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। कनेरिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि शाहिद अफरीदी हमेशा निजी हमलों का सहारा लेते हैं। उन्होंने लिखा, "इरफान भाई, आप बिल्कुल सही हैं। अफरीदी हमेशा निजी हमले करते हैं। कभी किसी के परिवार पर, कभी किसी के धर्म पर। उनमें क्लास और तहजीब जैसी कोई चीज नहीं है।"

अफरीदी पर पहले भी हमला कर चुके हैं कनेरिया

गौरतलब है कि दानिश कनेरिया और शाहिद अफरीदी के बीच रिश्ते पहले से ही तनावपूर्ण रहे हैं। कुछ साल पहले, दानिश कनेरिया ने आरोप लगाया था कि उन्हें पाकिस्तान टीम में धर्म के आधार पर भेदभाव का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा था कि कई साथी खिलाड़ी उनके साथ खाना खाने से भी कतराते थे और इसमें अफरीदी की अहम भूमिका थी।

हालांकि, शाहिद अफरीदी ने इन सभी आरोपों से साफ इनकार किया। उन्होंने दानिश कनेरिया को झूठा करार दिया और कहा कि वह इंग्लैंड काउंटी क्रिकेट में स्पॉट फिक्सिंग कांड के बाद सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रहे थे।

Read More Here:

बाबर आजम को PCB ने एशिया कप से क्यों किया बाहर? हेड कोच ने तोड़ी चुप्पी, दिया चौंकाने वाला बयान; कहा- 'खेल सुधारना होगा...'

विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट से कर दिया रिटायरमेंट का ऐलान? वायरल पोस्ट रियल है या फेक? पढ़ें पूरी रिपोर्ट; FACT CHECK

विराट कोहली से कितने ज्यादा हैं Cristiano Ronaldo के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स? नंबर्स जानकर चौंक जाएंगे आप

Follow Us Google News