CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराकर आईपीएल 2026 की पहली जीत अपने नाम दर्ज की है।
CSK vs DC: सैमसन-ओवर्टन ने गाड़ा चेपॉक में सीएसके का झंडा, चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली को 23 रनों से हराकर खोला जीत का खाता
CSK vs DC Match Report: चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला चेपॉक के मैदान पर खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया है।
इस मुकाबले से पहले सीएसके को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस जीत के साथ उन्होंने जोरदार वापसी की है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह जीत काफी अहम है, क्योंकि इसके साथ ही उन्होंने अंक तालिका में अपना खाता भी खोल लिया है।
CSK vs DC: सीएसके की पहली जीत
5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस आईपीएल सीजन की शुरुआत बेहद खराब रही थी, जहां टीम को लगातार तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इस मैच में शानदार वापसी करते हुए उन्होंने 23 रनों से जीत दर्ज कर सीजन की पहली जीत हासिल की और कमबैक का आगाज किया।

CSK vs DC: सीएसके ने बनाए 213 रन
इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में पहला झटका जल्दी लग गया। इसके बाद संजू सैमसन ने पारी को संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने सीएसके के लिए आईपीएल का पहला शतक जड़ते हुए 115 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा आयुष म्हात्रे ने अर्धशतक लगाया, जबकि शिवम दुबे ने अंत में तेजतर्रार पारी खेलकर टीम का स्कोर 20 ओवर में 213 रन तक पहुंचा दिया।
View this post on Instagram
CSK vs DC: रन चेज में विफल रही दिल्ली कैपिटल्स
214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे, जिससे टीम दबाव में आ गई। अंत में ट्रिस्टन स्टब्स ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से जेमी ओवरटन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए और मैच को पूरी तरह सीएसके के पक्ष में झुका दिया।