IPL 2026: महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपने क्रिकेट भविष्य को लेकर अटकलों को हवा दे दी है। आईपीएल 2026 शुरू होने में अभी करीब दो महीने बाकी हैं, लेकिन धोनी (MS Dhoni) ने अभी से नेट्स में प्रैक्टिस शुरू कर दी है।
एमएस धोनी ने शुरू की नेट प्रैक्टिस, IPL 2026 से पहले माही का VIDEO इंटरनेट पर वायरल
MS Dhoni Start Net Practice Session: इंडियन क्रिकेट के ग्रेटेस्ट फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपने लाखों फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। आईपीएल 2026 में अभी कुछ महीने बाकी है, लेकिन धोनी ने अपनी तैयारियों का ऐलान पहले ही कर दिया है।
रांची के जेएससीए स्टेडियम से एमएस धोनी (MS Dhoni) का एक प्रैक्टिस वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो ने धोनी के अगले सीजन में हिस्सा लेने के अंदाजों पर रोक लगा दी है।
एमएस धोनी ने शुरू की नेट प्रैक्टिस
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के शेयर किए गए इस वीडियो में 44 साल के एमएस धोनी (MS Dhoni) पूरे मैच मोड में दिख रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में वो अपने पुराने टीममेट और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी के साथ हल्की-फुल्की बातचीत करते हैं। इसके तुरंत बाद, वह अपने किट बैग से पैड निकालते हैं और बैटिंग सेशन के लिए नेट्स की तरफ बढ़ जाते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस क्लिप में फैंस की नजर सबसे ज्यादा धोनी के पीले रंग के बैटिंग पैड्स पर गई, जो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम के रंगों से मेल खाते हैं। JSCA ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, "देखिए कौन वापस आ गया है। JSCA का गौरव: महेंद्र सिंह धोनी।"
आईपीएल 2025 में MS Dhoni का प्रदर्सन
आईपीएल 2025 चेन्नई सुपर किंग्स के लिए निराशाजनक रहा। टीम ने 14 में से सिर्फ चार मैच जीते और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने की वजह से एमएस धोनी को एक बार फिर कप्तानी की ज़िम्मेदारी संभालनी पड़ी। धोनी का पिछला सीजन पर्सनली एवरेज रहा था, उन्होंने 13 इनिंग्स में 196 रन बनाए थे।
धोनी के आईपीएल आंकड़े
एमएस धोनी के आईपीएल करियर के आंकड़े शानदार हैं। उन्होंने अब तक 278 मैचों में 5,439 रन बनाए हैं। उनका औसत 38.30 और स्ट्राइक रेट 137.45 है, जबकि उन्होंने इस दौरान 24 हाफ-सेंचुरी भी लगाई हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 84 रन है।
Read More Here:
रोहित शर्मा टोटल सेंचुरी - टेस्ट, वनडे और T20 में कितने शतक लगाए हैं?
Commonwealth Games 2030 की मेजबानी भारत को मिली, अहमदाबाद में होगा ये आयोजन