KBC में क्रिकेट पर पूछा गया 750000 रुपये का बेहद आसान सवाल, यकीनन आप भी जानते होंगे जवाब

Cricket question in KBC: केबीसी के 7.5 लाख रुपए के सवाल में SA20 T20 से जुड़ा क्रिकेट सवाल पूछा गया, आइए जानते है क्या था सवाल और इसका क्या जवाब है।

iconPublished: 03 Oct 2025, 06:23 PM
iconUpdated: 03 Oct 2025, 06:43 PM

Cricket Question in KBC: लोकप्रिय टीवी क्विज़ शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) हमेशा अपने रोमांचक और ज्ञानवर्धक सवालों के लिए दर्शकों के बीच चर्चा में रहता है। इस शो में न सिर्फ सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे जाते हैं, बल्कि क्रिकेट जैसे खेलों से जुड़े सवाल भी देखने को मिलते हैं, जो दर्शकों और सोशल मीडिया दोनों पर काफ़ी चर्चा का विषय बन जाते हैं।

हाल ही में प्रसारित एपिसोड में 7.5 लाख रुपए का सवाल प्रतियोगियों और दर्शकों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। यह सवाल दक्षिण अफ्रीका के T20 टूर्नामेंट SA20 से जुड़ा था और क्रिकेट प्रेमियों के लिए विशेष रूप से रोचक था। आइए जानते है क्या था ये सवाल और इसका सही उत्तर क्या है।

KBC 17: क्या था 750000 का सवाल?

केबीसी (KBC) में पूछा गया ये सवाल कुछ इस प्रकार था : साउथ अफ्रीका के T20 टूर्नामेंट SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स के हेड कोच के रूप में किस पूर्व भारतीय कप्तान को नियुक्त किया गया है? इस सवाल के विकल्प थे राहुल द्रविड़, B: वीवीएस लक्ष्मण, सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली।

IMG 9817

इस सवाल के जवाब के बारे में बात की जाए तो इसका सही उत्तर सौरव गांगुली है। प्रिटोरिया कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को अगले सीजन के लिए मुख्य हेड कोच के रूप में नियुक्त किया है। बीसीसीआई के पूर्व चेयरमैन और भारतीय क्रिकेट के दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली इस बार टीम के कोच के रूप में अपनी विशेषज्ञता और अनुभव के साथ टीम का मार्गदर्शन करेंगे।

IMG 9818

क्रिकेट के अक्सर दिखते है सवाल

KBC के होस्ट अमिताभ बच्चन ने अपने खास अंदाज में सवाल पेश किया, जिससे प्रतियोगी और दर्शक दोनों ही पूरी तरह रोमांचित हो गए। यह सवाल इस बात का प्रमाण है कि क्रिकेट और क्विज़ का संगम दर्शकों को कितना उत्साहित कर सकता है। इस तरह के सवाल न केवल दर्शकों की रुचि बढ़ाते हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफ़ी चर्चा पैदा करते हैं।

Read more: विराट कोहली की ये बात हुई सच! अहमदाबाद के खाली स्टेडियम ने दिया सबूत, IND vs WI टेस्ट मैच देखने नहीं पहुंचे दर्शक

Dhruv Jurel Century: अहमदाबाद में ध्रुव जुरेल ने जड़ा इंटरनेशनल करियर का पहला शतक, कुछ इस अंदाज में किया सेलिब्रेट, VIDEO