बिना अंपायर के खेला जाएगा क्रिकेट मैच? नए ऐलान से खेल जगत में मची हलचल; जानिए पूरा मामला

कैरेबियन प्रीमियर लीग में बिना अंपायर मैच खेलने की खबर सामने आते ही हलचल मच गई, आइए जानते है वायरल पोस्ट की पूरी सचाई क्या है।

iconPublished: 01 Apr 2026, 06:27 PM
iconUpdated: 01 Apr 2026, 07:00 PM

CPL Viral Post of AI instead of Umpires: क्रिकेट को हमेशा से जेंटलमैन गेम कहा जाता है, जहां नियम और अनुशासन सबसे ऊपर होते हैं। इस खेल को सही तरीके से संचालित करने में अंपायर की भूमिका बेहद अहम होती है। मैदान पर हर फैसले का अंतिम अधिकार अंपायर के पास होता है, ऐसे में बिना अंपायर क्रिकेट मैच की कल्पना करना भी मुश्किल लगता है।

लेकिन अब एक ऐसा ऐलान सामने आया है, जिसने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। खबर आई कि कैरेबियन प्रीमियर लीग में अब बिना अंपायर के मैच खेले जाएंगे। इस दावे ने फैंस को हैरान कर दिया और हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर इस फैसले के पीछे की सच्चाई क्या है।

CPL: बिना अंपायर के मैच का दावा, क्या है सच्चाई?

कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया कि 2026 सीजन में मैदान पर कोई अंपायर नहीं होगा। इसके बजाय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के जरिए फैसले लिए जाएंगे।

Women's CPL: T20 tournament hope to add team from USA within two years - BBC Sport

हालांकि, इस खबर की सच्चाई कुछ और ही निकली। दरअसल यह पोस्ट 1 अप्रैल को शेयर किया गया था और इसमें #AprilFoolsDay का हैशटैग भी शामिल था। यानी यह एक मजाक था, जिसे फैंस को सरप्राइज देने और मनोरंजन के लिए बनाया गया था।

CPL: टेक्नोलॉजी बढ़ा रही है अंपायर की ताकत

भले ही बिना अंपायर के मैच अभी संभव नहीं दिखते, लेकिन क्रिकेट में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। आज के समय में टीवी रीप्ले, डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) और हॉक-आई जैसी तकनीकें अंपायरों के फैसलों को और सटीक बनाने में मदद कर रही हैं। इन तकनीकों के आने से गलत फैसलों की संभावना कम हुई है, लेकिन मैदान पर अंपायर की मौजूदगी अब भी बेहद जरूरी मानी जाती है।

New rankings puts best umpires in charge of more games | cricket.com.au

अगस्त में शुरू होगा CPL का नया सीजन

कैरेबियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन अगस्त में शुरू होने की संभावना है, जो सितंबर तक चलेगा। इस बार टूर्नामेंट में जमैका फ्रेंचाइजी की वापसी भी देखने को मिलेगी, जो पिछले दो साल से लीग का हिस्सा नहीं थी। वहीं, ट्रिनबागो नाइट राइडर्स इस लीग की सबसे सफल टीम है, जिसने अब तक 5 बार खिताब अपने नाम किया है। ऐसे में आने वाला सीजन भी काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।

Read More: IPL डेब्यू में ही छा गए कूपर कॉनॉली, जानिए कौन है 22 साल के ऑलराउंडर जिसने मचाया धमाल

PBKS vs GT: कूपर कॉनॉली के खतरनाक शॉट से घायल हुए कप्तान श्रेयस अय्यर, मैदान पर मचा हड़कंप