Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने जीत के साथ अपने सफर की शुरुआत की है। जिससे टीम इंडिया के कप्तान गौतम गंभीर काफी खुश हैं। जिसके चलते उन्होंने टीम इंडिया के लिए स्पेशल अरेंजमेंट किए हैं।
T20 World Cup में भारत की पहली जीत पर गदगद हुए कोच गौतम गंभीर, टीम इंडिया के लिए किए स्पेशल इंतजाम
Table of Contents
T20 World Cup 2026, Gautam Gambhir: टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया ने जीत के साथ आगाज किया है। ग्रुप स्टेज के पहले मुकाबले में उसने अमेरिका टीम को 29 रनों से मात दी। टीम इंडिया ने 161 रन बनाए थे, जिसका पीछा करते हुए पूरी टीम 8 विकेट खोकर 132 रनों तक ही पहुंच सकी और मैच गंवा दिया।
टीम इंडिया की जीत के बाद से भारतीय कप्तान गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने दूसरे मैच से पहले खिलाड़ियों के लिए खास इंतजाम किए हैं। क्या है ये खास इंतजाम आइए जानते हैं।
सूर्यकुमार यादव ने दिखाया दम
मैच में बल्लेबाजी के वक्त वक्त भारत ने 77 रनों पर 6 विकेट खो दिए थे, फिर उसके बाद सूर्यकुमार यादव आखिरी तक डटे रहे और 49 बॉल पर 10 चौके और 4 छक्कों के दम पर नाबाद 84 रन बनाकर टीम को फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया था। बाद में गेंदबाजों ने कमाल किया।

Gautam Gambhir ने टीम इंडिया के लिए किया खास इंतजाम
अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला दिल्ली में है। टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में अब अपना अगला मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेलेगी। जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम इंडिया रविवार, 8 फरवरी को दिल्ली पहुंच जाएगी। मैच में 4 दिन का वक्त रहेगा। इस मुकाबले से पहले कोच गंभीर (Gautam Gambhir) सभी खिलाड़ियों की मेहमाननवाजी करने वाले हैं। उन्होंने दिल्ली में अपने घर पर सभी खिलाड़ियों को डिनर पर बुलाया है।
𝐓𝐞𝐚𝐦 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚 𝐭𝐨 𝐡𝐚𝐯𝐞 𝐝𝐢𝐧𝐧𝐞𝐫 𝐚𝐭 𝐆𝐚𝐮𝐭𝐚𝐦 𝐆𝐚𝐦𝐛𝐡𝐢𝐫'𝐬 𝐫𝐞𝐬𝐢𝐝𝐞𝐧𝐜𝐞 𝐢𝐧 𝐃𝐞𝐥𝐡𝐢 𝐚𝐡𝐞𝐚𝐝 𝐨𝐟 𝐈𝐍𝐃 𝐯𝐬 𝐍𝐀𝐌 𝟐𝟎𝟐𝟔 𝐓𝟐𝟎 𝐖𝐨𝐫𝐥𝐝 𝐂𝐮𝐩 𝐦𝐚𝐭𝐜𝐡: 𝐑𝐞𝐩𝐨𝐫𝐭𝐬@GautamGambhir#T20WorldCup pic.twitter.com/ulA6MKv035
— Gauti Harshit Dhiman (@GautiDhiman) February 8, 2026
भारतीय खिलाड़ियों को कूल रखने की कोशिश
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की कोशिश है कि टी20 विश्व कप 2026 में खिलाड़ियों को कूल रखा जाए। उन पर ड्रेसिंग रूम में कोई तनाव या दबाव ना रहे। गंभीर चाहते हैं कि सभी खिलाड़ी कंफर्ट रहें और क्रिकेट के बारे में ज्यादा ना सोचें। इसलिए उन्होंने सभी को अपने घर डिनर पर बुलाया है। टीम के अलावा सपोर्ट स्टाफ के सदस्य भी गंभीर के ओल्ड राजेंद्र नगर में स्थित घर में एक साथ खाना करेंगे।
Read More: रीयल मैड्रिड का मैच देखने स्पेन जा रहे थे मोहम्मद सिराज, सूर्या के फोन ने बदली सिराज की कहानी
NZ vs AFG: मैदान पर टला बड़ा हादसा, आपस में भिड़े न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ी, देखें VIDEO
AFG vs NZ: न्यूजीलैंड ने जीत से किया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज, अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया