IPL: आईपीएल में आपने काफी रिप्लेसमेंट देखे होंगे, लेकिन हम आपको ऐसे रिप्लेसमेंट के बारे में बताएंगे, जिसे आप आईपीएल इतिहास का सबसे खतरनाक रिप्लेसमेंट भी कह सकते हैं।
IPL इतिहास का सबसे खतरनाक रिप्लेसमेंट, जिसने लगातार 2 बार जीता ऑरेंज कैप; नाम जानकर चौंक जाएंगे आप
IPL History Most Dangerous Replacement: आईपीएल (IPL) इतिहास में आपने एक से बढ़कर एक रिप्लेसमेंट देखे होंगे। 2025 के सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया था, जो कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन हम आपको आईपीएल इतिहास के ऐसे रिप्लेसमेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने लगातार 2 बार ऑरेंज कैप जीतने का कमाल किया। इसे आप टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे खतरनाक रिप्लेसमेंट भी कह सकते हैं।
IPL इतिहास का सबसे खतरनाक रिप्लेसमेंट
यहां हम बात कर रहे हैं वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज क्रिस गेल की, जिन्हें 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 2011 में रिप्लेसमेंट के तौर पर अपना हिस्सा बनाया था। गेल को आईपीएल इतिहास का सबसे खतरनाक रिप्लेसमेंट भी कहा जा सकता है।
लगातार दो बार जीता ऑरेंज कैप (IPL)
2011 में आरसीबी का हिस्सा बनने वाले क्रिस गेल ने सीजन में 608 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने का कमाल किया था। फिर अगले साल यानी 2012 के सीजन में आरसीबी से खेलते हुए गेल ने सीजन में 733 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने सिर सजाया था।
आरसीबी ने गेल को किस खिलाड़ी का बनाया था रिप्लेसमेंट
2011 के ऑक्शन में गेल को किसी भी टीम ने अपना हिस्सा नहीं बनाया था। सीजन की शुरुआत में आरसीबी का हिस्सा रहने वाले डिर्क नैनेस को इंजरी हुई। डिर्क की जगह आरसीबी ने गेल को अपने स्क्वॉड से जोड़ने का फैसला किया। इसके बाद जो हुआ वो पूरी दुनिया ने देखा।
2009 में किया था आईपीएल डेब्यू
बता दें कि गेल ने 2009 में कोलकाता के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था। पहले सीजन गेल सिर्फ 171 रन बना सके थे। इसके बाद अगले सीजन यानी 2010 में उन्होंने केकेआर के लिए 292 रन बनाए। खराब फॉर्म को देखते हुए केकेआर ने गेल को रिलीज कर दिया था। इसके बाद वह आरसीबी में रिप्लेसमेंट के तौर पर जुड़े।
Read more:
WTC Final के लिए ICC ने किया प्राइज मनी का ऐलान, ख़िताब जीतने वाली टीम होगी मालामाल