IPL 2026 से पहले CSK ने लिया बड़ा फैसला, इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़ा फैसला लेते हुए इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज जेम्स फोस्टर को टीम का नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है।

iconPublished: 04 Mar 2026, 11:47 PM
iconUpdated: 05 Mar 2026, 12:18 AM

IPL 2026, New fielding coach for CSK: आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने सपोर्ट स्टाफ में बड़ा बदलाव करते हुए अहम फैसला लिया है। पिछले सीजन में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी अब नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरने की तैयारी कर रही है।

इसी कड़ी में CSK ने इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज जेम्स फोस्टर को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल किया है। अनुभवी स्टीफन फ्लेमिंग की अगुवाई वाले कोचिंग ग्रुप में फोस्टर को फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

IPL 2026: जेम्स फोस्टर बने CSK के नए फील्डिंग कोच

45 वर्षीय जेम्स फोस्टर इंग्लैंड के लिए 2001 से 2009 के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। अपने करियर में उन्होंने 7 टेस्ट, 11 वनडे और 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे। अब वह आईपीएल 2026 (IPL 2026) सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के फील्डिंग कोच के रूप में नई भूमिका निभाते नजर आएंगे।

MS Dhoni has a word with his team before they walk out, Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals, IPL 2025, Delhi, May 20, 2025

टी20 लीग में कोचिंग का लंबा अनुभव

जेम्स फोस्टर को टी20 लीग क्रिकेट में कोचिंग का अच्छा खासा अनुभव है। इससे पहले वह आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने यूएई की डेजर्ट वाइपर्स, इंग्लैंड की नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स और पाकिस्तान सुपर लीग की टीम पेशावर जाल्मी के साथ भी कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं।

IPL 2026 के लिए CSK की तैयारियां शुरू

आईपीएल 2026 (IPL 2026) को ध्यान में रखते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में प्री-सीजन कैंप भी शुरू कर दिया है। इस कैंप में ज्यादातर भारतीय घरेलू खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। टीम के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी और युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे भी इस कैंप में शामिल हैं। वहीं संजू सैमसन और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप की वजह से राष्ट्रीय टीम के साथ व्यस्त हैं और वे जल्द ही टीम से जुड़ेंगे।

WhatsApp Image 2026 03 05 At 12 14 41 AM
Chennai Super kings

बड़े बदलाव के साथ उतरेगी CSK

पिछले सीजन में आखिरी स्थान पर रहने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स इस बार नई रणनीति के साथ उतरने की तैयारी में है। फ्रेंचाइजी ने आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े ट्रेड में से एक करते हुए रविंद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स को ट्रांसफर कर संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया है।

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। ऐसे में CSK की टीम नए कोचिंग स्टाफ और बदली रणनीति के साथ इस सीजन में शानदार वापसी की उम्मीद करेगी।

Read More: SA vs NZ: फिन एलेन के शतकीय तूफान में उड़ी साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड को 9 विकेट से रौंदते हुए फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड

'बड़ी जीत से कुछ कदम दूर...' सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले हैरी ब्रूक का बड़बोलापन! क्या बोले इंग्लैंड के कप्तान?

SA vs NZ: साउथ अफ्रीका के लिए 'संकटमोचन' बने मार्को यानसेन, महज 27 गेंदों पर अर्द्धशतक जड़ टीम को मुश्किलों से निकाला