आईपीएल 2026 से पहले CSK को बड़ा झटका लगने के बाद टीम ने नेथन एलिस की जगह ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज को स्क्वाड में शामिल किया है।
IPL 2026: CSK ने नेथन एलिस के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, 30 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज टीम में शामिल
Table of Contents
आईपीएल 2026 की शुरुआत में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और 28 मार्च से टूर्नामेंट का रोमांच शुरू होने जा रहा है। सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं, लेकिन इसी बीच चोटिल खिलाड़ियों की वजह से स्क्वॉड में बदलाव भी लगातार देखने को मिल रहे हैं।
इसी कड़ी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब तेज गेंदबाज नेथन एलिस चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए। अब फ्रेंचाइजी ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान करते हुए एक ऑस्ट्रेलियाई पेसर को टीम में शामिल किया है।
IPL 2026: नेथन एलिस के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्पेंसर जॉनसन की एंट्री
चेन्नई सुपर किंग्स ने नेथन एलिस की जगह ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया है। एलिस को 11 मार्च को एक घरेलू वनडे फाइनल के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिसके बाद उन्हें पूरे आईपीएल सीजन से बाहर होना पड़ा। CSK मैनेजमेंट ने तुरंत रिप्लेसमेंट की तलाश शुरू की और अंततः जॉनसन पर भरोसा जताया। टीम के लिए यह फैसला अहम है, क्योंकि सीजन शुरू होने से पहले गेंदबाजी यूनिट को संतुलित रखना जरूरी था।

IPL 2026: अनुभव रखते हैं स्पेंसर जॉनसन
स्पेंसर जॉनसन भले ही बड़ा नाम न हों, लेकिन उन्हें आईपीएल में खेलने का अनुभव है। उन्होंने 2024 में गुजरात टाइटंस के लिए डेब्यू किया था, जहां फ्रेंचाइजी ने उन्हें 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी खेल चुके हैं। अब तक जॉनसन 9 आईपीएल मैचों में हिस्सा ले चुके हैं और अपनी तेज गेंदबाजी से प्रभावित किया है। CSK को उम्मीद होगी कि वह इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

IPL 2026: PSL से नाम वापस लेकर IPL को दी प्राथमिकता
दिलचस्प बात यह है कि स्पेंसर जॉनसन को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद क्वेटा ने उनकी जगह अल्जारी जोसेफ को शामिल किया। जॉनसन का यह फैसला अब उनके लिए फायदेमंद साबित हुआ, क्योंकि उन्हें आईपीएल जैसी बड़ी लीग में खेलने का मौका मिल गया है।
IPL 2026 में किस पोजिशन पर खेलेंगे केएल राहुल?