Ayush Mhatre: मुश्किल में थी CSK, 18 साल के आयुष म्हात्रे ने 'संकटमोचन' बन लगाई टीम की नैया पार; ली एलीट क्लब में एंट्री

Ayush Mhatre Fifty: सैमसन के आउट होने के बाद चेन्नई एक बार फिर मुश्किल में फंस गई थी। उसी वक्त टीम के लिए 18 साल का लड़का संकटमोचन बनकर उभरा। ये खिलाड़ी कोई और नहीं अंडर-19 में भारत की कमान संभाल चुका खिलाड़ी आयुष म्हात्रे था।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 03 Apr 2026, 08:57 PM
iconUpdated: 03 Apr 2026, 09:05 PM

CSK vs PBKS, Ayush Mhatre Fifty: आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। सीएसके के ओपनिंग जोड़ी यानी संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ का कॉम्बिनेशन इस बार भी काम नहीं किया।

संजू सैमसन पीली जर्सी में एक बार फिर फ्लॉप नजर आए। सैमसन दूसरे ही ओवर में 7 रन बनाकर आउट हुए। सैमसन के आउट होने के बाद चेन्नई एक बार फिर मुश्किल में फंस गई थी। उसी वक्त टीम के लिए 18 साल का लड़का संकटमोचन बनकर उभरा। ये खिलाड़ी कोई और नहीं अंडर-19 में भारत की कमान संभाल चुका खिलाड़ी आयुष म्हात्रे था।

Ayush Mhatre बने संकटमोचन

आयुष म्हात्रे उस वक्त क्रीज पर उतरे जब चेन्नई सुपर किंग्स 1.6 ओवर में 14 रन बनाकर अपना पहला अहम विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद 18 साल के इस युवा खिलाड़ी ने अपनी टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण पारी खेली। आयुष म्हात्रे ने 43 गेंदों पर 73 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए।

Ayush Mhatre Fifty
Ayush Mhatre Fifty

Ayush Mhatre ने ठोकी फिफ्टी

18 वर्षीय आयुष म्हात्रे ने 29 गेंद पर फिफ्टी ठोक डाली। मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर छक्का लगाकर वह 50 रनों तक पहुंचे। इसी के साथ आयुष चेपॉक में फिफ्टी लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस अर्द्धशतक के साथ ही उन्होंने एलीट क्लब में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Cricbuzz (@cricbuzzofficial)

एलीट क्लब में शामिल हुए Ayush Mhatre

वह आईपीएल में 19 साल से कम उम्र में सबसे ज्यादा बार 50+ की पारी खेलने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। पहले स्थान पर राजस्थान रॉयल्स के युवा होनहार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम आता है। जिन्होंने 19 साल से कम उम्र में सर्वाधिक तीन बार 50+ की पारी खेली है। उनके दूसरे स्थान पर कुल दो खिलाड़ियों का नाम आता है। ये दोनों खिलाड़ी पृथ्वी शॉ और आयुष म्हात्रे हैं। शॉ और म्हात्रे ने 19 साल से कम उम्र में क्रमशः दो-दो बार आईपीएल में 50+ की पारी की पारी खेली है।

Read More: CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, चेन्नई सुपर किंग्स ने प्लेइंग XI में किया बड़ा बदलाव

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में खेलेंगे MS Dhoni और बेबी एबी? डेवाल्ड ब्रेविस और धोनी की फिटनेस पर आया अपडेट!

PSL में देखने को मिला गजब का ड्रामा, मैच के बाद अपने टीम के खिलाड़ी से भिड़े कप्तान डेविड वॉर्नर; VIDEO