हमारी टीम पूरे फॉर्म में... Champions Trophy 2025 से पहले BCCI उपाध्यक्ष की भविष्यवाणी, कहा 'पाकिस्तान का हारना तय!'

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ करने जा रहा है. इससे पहले बीसीसीआई के उपाध्यक्ष ने टीम इंडिया को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है.

iconPublished: 30 May 2025, 04:21 PM
iconUpdated: 30 May 2025, 04:23 PM

Rajeev Shukla on Team India: क्रिकेट फैंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आखिरकार 19 फरवरी से इस टूर्नामेंट की शुरुआत हो गई है. जिसका पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. वहीं चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच 20 फरवरी को दुबई में खेला जाना है. चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के अभियान की शुरुआत से पहले बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बड़ा बयान दिया है. जिसमें उन्होंने टीम इंडिया की दमदार फॉर्म की तारीफ की और भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार की भविष्यवाणी की.

राजीव शुक्ला की भविष्यवाणी

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए राजीव शुक्ला ने भारतीय टीम की फॉर्म के बारे में बात की. इसके साथ ही उन्होंने 20 और 23 फरवरी को भारत की जीत को लेकर भरोसा जताया. इसके साथ ही उन्होंने जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी पर भी अपनी राय रखी और भारतीय टीम के गेंदबाजी संयोजन को लेकर भी अपनी राय दी.

राजीव शुक्ला ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, "चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत आज कराची (पाकिस्तान) में हो चुकी है. कल हमारा मुकाबला बांग्लादेश से होगा. हमारी टीम शानदार फॉर्म में है और पूरे जोश के साथ खेल रही है. मुझे पूरा भरोसा है कि हम कल का मैच और 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला मुकाबला जीतेंगे."

राजीव शुक्ला ने आगे कहा कि टीम इंडिया टूर्नामेंट के फाइनल तक जरूर पहुंचेगी और खिताब अपने नाम करेगी. हालांकि, उन्होंने माना कि जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी का असर जरूर पड़ेगा, लेकिन बाकी गेंदबाज शानदार प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा, "हमारे पास तीन तेज गेंदबाज और चार स्पिनर हैं, जो बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे. भारत फाइनल जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बनेगा."

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भारत का शेड्यूल

  • 20 फरवरी 2025: भारत बनाम बांग्लादेश (दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई)
  • 23 फरवरी 2025: भारत बनाम पाकिस्तान (दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई)
  • 02 मार्च 2025: भारत बनाम न्यूजीलैंड (दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 15 सदस्यीय भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती

Read More Here:
Champions Trophy 2025 से पहले Shubman Gill ने बाबर आज़म को हटाकर बने नंबर 1 वनडे बल्लेबाज़

क्रिकेट विशेषज्ञों ने ICC Champions Trophy 2025 में बड़े प्रदर्शन की भविष्यवाणी की, जानिये इधर

Champions Trophy 2025: कराची एयर शो के दौरान पाकिस्तानी वायुसेना ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को चौंकाया, देखें वीडियो

Ricky Ponting ने बांग्लादेश के खिलाफ Champions Trophy 2025 के पहले मैच में अर्शदीप सिंह का समर्थन किया, कहा 'अर्शदीप को चुनूंगा...'