T20 World Cup ट्रॉफी को लेकर मंदिर गए कप्तान सूर्यकुमार यादव, भड़के फैंस; पूर्व क्रिकेटर ने की इस फैसले की निंदा!

T20 World Cup 2026: भारत की जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव, कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह विश्व कप ट्रॉफी को लेकर बजरंगबली की शरण में पहुंचे जहां उन्होंने भगवान हनुमान के दर्शन किए लेकिन अब इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर माहौल कुछ गरमा सा गया है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 10 Mar 2026, 02:29 PM
iconUpdated: 10 Mar 2026, 02:40 PM

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्या एंड कंपनी ने जीत हासिल करते हुए न सिर्फ ट्रॉफी अपने नाम की बल्कि इतिहास रच डाला। टीम इंडिया ऐसी पहली टीम बनी जिसने अपने घर पर टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीता और लगातार दूसरी टी20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की।

भारत की जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव, कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह विश्व कप ट्रॉफी को लेकर बजरंगबली की शरण में पहुंचे जहां उन्होंने भगवान हनुमान के दर्शन किए लेकिन अब इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर माहौल कुछ गरमा सा गया है।

T20 World Cup ट्रॉफी को लेकर विवाद

T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराने के बाद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर, कप्तान सूर्यकुमार यादव और ICC अध्यक्ष जय शाह ट्रॉफी को लेकर हनुमान मंदिर आशीर्वाद लेने गए थे। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर कई फैंस का गुस्सा फूटा है।

फैंस के साथ पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने भी इस फैसले की निंदा करते हुए कहा टीम इंडिया सिर्फ सूर्यकुमार यादव या जय शाह का परिवार नहीं, बल्कि पूरे भारत का प्रतिनिधित्व करती है और उस टीम में हर धर्म के खिलाड़ी हैं।

T20 World Cup: क्या बोले कीर्ति आजाद?

कीर्ति आजाद ने कहा कि मोहम्मद सिराज तो कभी ट्रॉफी को लेकर मस्जिद नहीं गए। संजू सैमसन कभी उसे किसी चर्च में नहीं ले गए, जबकि उन्होंने उसे जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे। अब जब मस्जिद नहीं, चर्च नहीं, गुरुद्वारा नहीं तो फिर मंदिर क्यों ले जाई गई ट्रॉफी? टीम की जीती ट्रॉफी तो हर धर्म के भारतीयों की है।

Kirti Azad
Kirti Azad

T20 World Cup 2026 में भारत हुआ विजयी

भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया था। भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए फाइनल में 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ही ऑल आउट हो गई थी।

Read More: ईशान को बॉलिंग दो... फैंस की मांग पर 'बिहारी बाबू' ने सूर्या से कर दी डिमांड, हाथ घुमाकर भी दिखाया; VIDEO वायरल

7 फरवरी को जिस खिलाड़ी के लिए नहीं थी टीम इंडिया में जगह, 8 मार्च को उसी खिलाड़ी ने बनाया भारत को चैंपियन

कैसे सूर्यकुमार यादव के एक फोन कॉल ने बदली ईशान किशन की जिंदगी? स्टार बल्लेबाज ने किया बड़ा खुलासा