IND vs NZ: सीरीज जीतने के बाद रिंकू सिंह मांगते रह गए ट्रॉफी, कैप्टन सूर्या ने कर दिया इग्नोर; किस खिलाड़ी को थमाया खिताब?

IND vs NZ: ट्रॉफी जीतने के बाद से सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के पास आए जो पहले से ही मैदान पर लाइन लगाकर खड़ी थी। इस बीच रिंकू सिंह ने कैप्टन सूर्या से आगे बढ़कर ट्रॉफी मांगी लेकिन सूर्या ने उन्हें ट्रॉफी देने से इंकार कर दिया। रिंकू की जगह सूर्या ने ये विनिंग ट्रॉफी किस खिलाड़ी को दी आइए जानते हैं।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 01 Feb 2026, 05:13 PM
iconUpdated: 01 Feb 2026, 05:23 PM

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला टीम इंडिय ने 46 रनों से अपने नाम करके कीवियों को 4-1 से हरा दिया। सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लाइव मैच में एक ऐसी हरकत की जिसने सभी को हैरान कर दिया।

ट्रॉफी जीतने के बाद से सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के पास आए जो पहले से ही मैदान पर लाइन लगाकर खड़ी थी। इस बीच रिंकू सिंह ने कैप्टन सूर्या से आगे बढ़कर ट्रॉफी मांगी लेकिन सूर्या ने उन्हें ट्रॉफी देने से इंकार कर दिया। रिंकू की जगह सूर्या ने ये विनिंग ट्रॉफी किस खिलाड़ी को दी आइए जानते हैं।

IND vs NZ: सूर्या ने रिंकू को किया इग्नोर!

जीत के बाद जब टीम इंडिया सेलिब्रेशन के लिए खड़ी थी, तभी रिंकू सिंह भी बीच में मौजूद थे। उन्होंने कप्तान सूर्या से ट्रॉफी मांगी लेकिन उन्होंने मना कर दिया। कप्तान ने 5वें टी20 मैच में असली हीरो ईशान किशन को ट्रॉफी थमाई। किशन और रिंकू ने बाद में साथ में ट्रॉफी उठाई और भारत की जीत को सेलिब्रेट किया।

सूर्यकुमार यादव ने धोनी की परंपरा को रखा जारी

रिंकू सिंह को पहले भी कई बार ट्रॉफी उठाने का मौका मिला है। ईशान किशन लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापस कर रहे हैं। ऐसे में सूर्या ने उन्हें ये खास तोहफा दिया। सूर्यकुमार यादव ने उस परंपरा को लगातार बरकरार रखा है, जो टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह ने धोनी ने शुरू की थी। इस परंपरा के तहत टीम के युवा खिलाड़ियों को ट्रॉफी थमाई जाती है। धोनी के बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभममन गिल, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव ने इस परंपरा को निभाया।

IND vs NZ: Ishan Kishan
IND vs NZ: Ishan Kishan

IND vs NZ: ईशान किशन रहे जीत के हीरो

तिरुवनंतपुरम टी20 में भारतीय टीम की जीत के हीरो ईशान किशन रहे। ईशान ने सिर्फ 43 गेंदों पर 103 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के और 6 चौके शामिल रहे। ईशान के टी20 इंटरनेशनल करियर का ये पहला शतक रहा। भारत के लिए इस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी शानदर 63 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने भी पंजा खोला। जिसके चलते भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रनों से हरा दिया।

Read More: T20 World Cup 2026: गौतम गंभीर ने लिया ब्रेक! न्यूजीलैंड सीरीज जीतने के बाद सीधे कहां पहुंचे कोच?

IND vs NZ: लगातार फेल होने के बाद संजू सैमसन को होम ग्राउंड में मिली बड़ी सजा, छीन ली अहम जिम्मेदारी

टी20 वर्ल्ड कप में ओपनर कौन? ईशान किशन बनाम संजू सैमसन पर सुनील गावस्कर ने चुना किसे मिलाना चाहिए मौका