MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट के महान कप्तान और 'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपने फैंस को चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धोनी बड़े पर्दे पर बिल्कुल नए और एक्शन से भरपूर अवतार में नजर आ रहे हैं।
MS Dhoni की बड़े पर्दे पर एंट्री! The Chase के टीजर में एक्शन करते दिखे माही, VIDEO देख फैंस हुए दीवाने
MS Dhoni With R Madhavan in The Chase Teaser: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दुनियाभर में ‘कैप्टन कूल’ के नाम से जाना जाता है। मैदान पर उनका शांत मिजाज और दबाव की घड़ी में सटीक फैसले उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाते थे। अब क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी ने अपने फैंस को नया सरप्राइज दिया है।
एमएस धोनी (MS Dhoni) जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। निर्देशक वासन बाला की फिल्म ‘द चेज’ के टीजर में धोनी की एंट्री ने हर किसी को चौंका दिया है। और मजेदार बात यह है कि उनके साथ मशहूर अभिनेता आर. माधवन भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।
MS Dhoni ने इंटरनेट पर मची सनसनी
रविवार, 7 सितंबर को रिलीज हुए इस पॉपुलर टीजर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। क्रिकेट स्टार एमएस धोनी (MS Dhoni) और फिल्म स्टार माधवन (R Madhavan) की जोड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आई है। अपनी स्टाइलिश और एक्शन से भरपूर फिल्मों के लिए मशहूर वसन बाला ने दोनों को एक साथ पेश करके फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।
View this post on Instagram
जबरदस्त लुक में दिखे धोनी
चंद सेकंड का ये टीजर फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी है। इसमें एमएस धोनी (MS Dhoni) और माधवन एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। दोनों ने मिलिट्री जैसी वर्दी पहनी हुई है, हाथों में हथियार और आंखों पर गॉगल्स हैं। शानदार लोकेशन और बैकग्राउंड में धमाकेदार म्यूजिक इस टीजर को और भी खास बना रहा है। ऐसा लग रहा है मानो दोनों किसी खतरनाक मिशन पर निकले हों।

माधवन ने शेयर किया टीजर
आर. माधवन ने टीजर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "एक मिशन, दो फाइटर्स। अपनी सीट बेल्ट बांध लीजिए, एक धमाकेदार 'चेज' शुरू होने वाला है।" उनके इस पोस्ट के बाद फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी। एमएस धोनी का ये नया लुक देखकर लोग हैरान और उत्साहित हैं। आपको बता दें कि फिल्म की कहानी क्या होगी और ये कब रिलीज होगी, इस पर अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन टीजर ने जो माहौल बनाया है, उससे साफ है कि दर्शक इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
Read More Here:
एशिया कप के बीच बीसीसीआई ने दी Shreyas Iyer को बड़ी जिम्मेदारी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेंगे कप्तानी