Shikhar Dhawan On Govardhan Asrani Died: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन गोवर्धन असरानी का सोमवार को निधन हो गया, जिस पर शिखर धवन का रिएक्शन आया।
Asrani Dies: दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन असरानी के निधन पर शिखर धवन को लगा धक्का, दी विनम्र श्रद्धांजलि

Shikhar Dhawan On Govardhan Asrani Died: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन गोवर्धन असरानी (Govardhan Asrani) ने सोमवार यानी दीपावली वाले दिन (20 अक्टूबर) अंतिम सांस ली। उनका 84 साल की उम्र में निधन हुआ, जिससे टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन को बड़ा धक्का लगा। धवन ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए एक वीडियो भी शेयर किया।
क्या बोले शिखर धवन? (Govardhan Asrani)
धवन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "असरानी जी की अविश्वसनीय कॉमिक टाइमिंग और करिश्मा को देखते हुए बड़ा हुआ हूं। भारतीय सिनेमा के एक सच्चे आइकन। उनकी विरासत हमेशा जिंदा रहेगी। उनके परिवार और फैंस के प्रति मेरी संवेदना।"
Grew up watching the incredible comic timing and charisma of Asrani ji. A true icon of Indian cinema. His legacy will live on forever. My condolences to his family and fans. 🙏 pic.twitter.com/oG1lukNpUC
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) October 20, 2025
लंबी बीमारी के चलते हुए हुआ निधन (Govardhan Asrani)
बता दें कि बीते लंबे वक्त से बीमारी से जूझ रहे थे। उम्र संबंधी बीमारियों के कारण उन्हें पांच दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती किया गया था। बॉलीवुड की मशहूर फिल्म शोले में जेलर का किरदार अदा करने वाले असरानी ने अपनी एक्टिंग और कॉमेडी से लोगों को दीवाना बनाया था।

निधन से पहले दिवाली की शुभकामना दी (Govardhan Asrani)
निधन से पहले उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लोगों को दिवाली 2025 की बधाई दी थी। बधाई देने के कुछ वक्त बाद उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
350 से ज्यादा फिल्मों किया काम
अपने 50 साल से ज्यादा लंबे करियर में गोवर्धन असरानी ने 350 से ज्यादा फिल्मों में काम करके लोगों का मनोरंजन किया। उनका जन्म 1 जनवरी, 1940 को जयपुर में हुआ था। वह एक मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखते थे।
'अंग्रेजों के जमाने के जेलर' डायलॉग ने बना यादगार
शोले फिल्म से निकला 'अंग्रेजों के जमाने के जेलर' वाला डायलॉग बॉलीवुड के सबसे मशहूर डायलॉग में से एक है। गोवर्धन असरानी भले ही इस दुनिया से रुख्सत हो गए, लेकिन और विरात लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगी।