जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने IPL 2026 में खेलने के लिए PSL को छोड़ दिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें अगले सीजन के लिए स्क्वाड में शामिल किया है।
कोलकाता नाइट राइडर्स के बुलावे पर PSL को दिखाया ठेंगा, ब्लेसिंग मुजरबानी ने IPL खेलने का लिया फैसला
आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपनी टीम को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। फ्रेंचाइजी ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपने स्क्वॉड में शामिल कर लिया है। खास बात यह है कि मुजरबानी ने आईपीएल में खेलने के लिए पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को भी ठेंगा दिखा दिया है।
टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले मुजरबानी ने अपनी तेज गेंदबाजी से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उसी मुकाबले में उन्होंने 17 रन देकर 4 विकेट झटके थे और जिम्बाब्वे की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अब उनके टीम में आने से KKR की तेज गेंदबाजी और भी खतरनाक नजर आ रही है।
IPL 2026: 6 फीट 8 इंच की ऊंचाई से बरसती है रफ्तार
6 फुट 8 इंच लंबे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को उनकी जबरदस्त ऊंचाई और तेज बाउंस के लिए जाना जाता है। उनकी गेंदों में अतिरिक्त उछाल होता है, जिससे बल्लेबाजों के लिए उन्हें खेलना आसान नहीं होता। टी20 क्रिकेट में उन्होंने खुद को जिम्बाब्वे के सबसे प्रभावशाली तेज गेंदबाजों में शामिल किया है।

IPL 2026: टी20 क्रिकेट में शानदार अनुभव
मुजरबानी के पास टी20 क्रिकेट का अच्छा-खासा अनुभव है। उन्होंने 80 से ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में करीब 21 की औसत से 90 से ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3 विकेट पर 8 रन रहा है।

IPL 2026: PSL को ठेंगा दिखाकर IPL चुना
कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ करार करने के बाद मुजरबानी ने पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम वापस ले लिया है। वह PSL में इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम का हिस्सा थे। दरअसल 11 फरवरी को हुए PSL ऑक्शन में उन्हें शुरुआत में किसी टीम ने नहीं खरीदा था। बाद में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ को रिलीज करने के बाद उनसे सीधी डील की थी।
IPL 2026: आईपीएल के बचे हुए मुकाबलों का कब आएगा शेड्यूल? BCCI ने शेयर किया बड़ा अपडेट