आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील में RCB को करीब 16,700 करोड़ रुपये में 4 कंपनियों के कंसोर्टियम ने खरीद लिया है, जिससे फ्रेंचाइजी की ब्रांड वैल्यू नई ऊंचाई पर पहुंच गई है।
IPL इतिहास की हुई सबसे बड़ी डील! RCB 16 हजार करोड़ में बिकी, नए मालिक का हुआ ऐलान
आईपीएल 2026 का सीजन शुरू होने से पहले ही लीग में बड़ा भूचाल आ गया है। दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग की दो बड़ी फ्रेंचाइजियों की बिक्री ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। राजस्थान रॉयल्स के बाद अब मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी नए मालिकों के हाथों में जाने वाली है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, RCB को करीब 1.78 बिलियन डॉलर यानी लगभग 16,700 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत में खरीदा गया है। इस डील ने आईपीएल की ब्रांड वैल्यू को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है और इसे अब तक की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी डील बना दिया है।
4 बड़ी कंपनियों के कंसोर्टियम ने खरीदी RCB
RCB को 4 दिग्गज कंपनियों के कंसोर्टियम ने खरीदा है, जिसमें आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, ब्लैकस्टोन की स्ट्रैटेजिक इक्विटी विंग BXPE और अमेरिकी बिजनेसमैन डेविड ब्लिट्जर की कंपनी बोल्ट वेंचर्स शामिल हैं।
🚨 16,705 CRORE FOR RCB 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 24, 2026
- Birla & TOI Group-led Consortium buy IPL Champions RCB for 16,705 Crore 🤯 [Cricbuzz] pic.twitter.com/8ZHF0T3kuy
इस कंसोर्टियम ने फ्रेंचाइजी की 100% हिस्सेदारी मौजूदा मालिक यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (डिएजियो ग्रुप) से खरीदी है। हालांकि आईपीएल 2026 सीजन तक टीम मौजूदा मालिकों के तहत ही खेलेगी और नई ओनरशिप अगले सीजन से लागू होगी।
राजस्थान रॉयल्स से भी बड़ी साबित हुई डील
दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन राजस्थान रॉयल्स की बिक्री का भी ऐलान हुआ था, जिसे करीब 15,400 करोड़ रुपये में खरीदा गया। लेकिन आरसीबी की डील उससे भी आगे निकल गई। इस तरह आरसीबी अब आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन गई है। यह साफ संकेत है कि लीग की लोकप्रियता और बिजनेस वैल्यू लगातार बढ़ रही है।

WPL टीम का भी मिला मालिकाना हक
इस डील की एक और खास बात यह है कि कंसोर्टियम को सिर्फ आईपीएल टीम ही नहीं, बल्कि आरसीबी की महिला टीम का मालिकाना हक भी मिला है, जो फिलहाल WPL की चैंपियन है। बताया जा रहा है कि आदित्य बिड़ला ग्रुप के आर्यमान विक्रम बिड़ला टीम के चेयरमैन होंगे, जबकि टाइम्स ग्रुप के सत्यन गजवानी वाइस-चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे।
IPL 2026 में किस पोजिशन पर खेलेंगे केएल राहुल?