IPL 2026 के बीच ऑस्ट्रेलिया लौटे पैट कमिंस, बढ़ी SRH की मुश्किलें; कब होगी कंगारू गेंदबाज की वापसी?

Pat Cummins: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले ही भारत आए पैट कमिंस वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कमिंस की वापसी अब अप्रैल के तीसरे हफ्ते के बाद ही हो पाएगी।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 04 Apr 2026, 06:22 PM
iconUpdated: 04 Apr 2026, 06:32 PM

Pat Cummins, IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस को आईपीएल 2026 में खेलता देखने के लिए कुछ और इंतजार करना पड़ेगा। चोट के कारण इस सीजन के शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज कमिंस अचानक अपने देश लौट गए हैं।

टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही भारत आए कमिंस वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कमिंस (Pat Cummins) की वापसी अब अप्रैल के तीसरे हफ्ते के बाद ही हो पाएगी। कमिंस की गैरहाजिरी में सनराइजर्स की कमान स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन संभाल रहे हैं।

Pat Cummins लौटे ऑस्ट्रेलिया

ESPNcricinfo की रिपोर्ट में बताया गया है कि सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस अपनी पीठ की जांच के लिए वापस देश लौटे हैं।कमिंस नया सीजन शुरू होने से ठीक पहले SRH के साथ जुड़े थे लेकिन शुरुआती दोनों मैच नहीं खेल पाए थे। अब ऑस्ट्रेलिया लौटने के कारण अगले कुछ मैच भी नहीं खेल पाएंगे।

क्यों ऑस्ट्रेलिया लौटे कमिंस?

रिपोर्ट के मुताबिक, कमिंस ऑस्ट्रेलिया में अपना एक फाइनल स्कैन करवाएंगे और अगर उसका नतीजा सही आया तो वो 17 अप्रैल तक वापस SRH के साथ जुड़ सकते हैं। कमिंस पिछले लगभग एक साल से पीठ की चोट से जूझ रहे हैं। इसके चलते उन्होंने जुलाई 2025 के बाद से सिर्फ एक ही मैच खेला है।

Pat Cummins
Pat Cummins

उन्होंने एशेज सीरीज के दौरान सिर्फ एक टेस्ट मैच में हिस्सा लिया था और उसके बाद फिर बाहर हो गए थे। इसके कारण ही वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी नहीं खेल पाए थे। मौजूदा स्थिति में कमिंस कम से कम 4 मैच और मिस कर सकते हैं और वो सही मायनों में 21 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से ही वापसी कर सकते हैं।

Pat Cummins के बिना SRH लग रही कमजोर

कमिंस के बिना SRH की गेंदबाजी कुछ कमजोर नजर आ रही है। हालांकि टीम ने अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को शिकस्त दी लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी मजबूत बैटिंग लाइन-अप के सामने टीम परेशान नजर आई थी। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स जैसी अन्य टीमों के सामने भी इस टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

Read More: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या? सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा अपडेट

MI vs DC: मुकेश कुमार ने मुंबई इंडियंस को एक ही ओवर में दिए दो बड़े झटके, पलक झपकते उड़ाए रिकल्टन-तिलक के विकेट

‘प्रणाम नेहरा जी…’ वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के कोच के छुए पैर, वायरल VIDEO ने जीता दिल