'ये मेरे लिए बहुत शर्म की बात...', कोहली के टेस्ट संन्यास के बाद Ben Stokes ने विराट को भेजा ऐसा मैसेज, सुनकर उड़ जाएंगे होश!

Ben Stokes: विराट कोहली ने जब से टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास लिया है, तब से लगातार यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

icon द्वारा Nishu Raj
iconPublished: 18 Jun 2025, 08:52 PM
iconUpdated: 18 Jun 2025, 08:55 PM

Ben Stokes: विराट कोहली ने जब से टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास लिया है, तब से लगातार यह चर्चा का विषय बना हुआ है। दुनिया के तमाम दिग्गज खिलाड़ी विराट के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद से अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। इसी बीच देखा जाए तो इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने विराट कोहली को लेकर एक बहुत ही चौंकाने वाला बयान दे दिया है। उनके इस बयान को लेकर तेजी से चर्चा चल रही है।

कोहली के टेस्ट संन्यास के बाद Ben Stokes ने भेजा ऐसा मैसेज

Ben Stokes

विराट कोहली का टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास लेना क्रिकेट जगत में एक बहुत बड़ा चर्चा का विषय बन चुका है। इसी बीच इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने विराट कोहली को एक बेहद ही खास मैसेज भेजा है। इसके बारे में जानकर शायद आप भी हैरान रह जाएंगे। बेन स्टोक्स ने विराट के संन्यास के बाद उन्हें एक खास मैसेज भेजा था।

उनका मैसेज यही था कि अब उनके खिलाफ वह नहीं खेल पाएंगे और यह शर्म की बात है। क्योंकि स्टोक्स हमेशा से विराट के खिलाफ खेलना पसंद करते हैं। दोनों की मानसिकता एक जैसी ही है। इसलिए दोनों एक दूसरे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करना काफी ज्यादा पसंद करते हैं, जो मैदान पर बिल्कुल एक जंग की तरह होता है।

भारत को खलेगी कोहली की कमी

बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने कहा है कि यह बहुत ही शर्म की बात है कि विराट कोहली जैसा प्रतियोगी इस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है। जिस तरह से कोहली के अंदर खेल में लड़ने का जुनून नजर आता है और जीतने की इच्छा रहती है, उसकी कमी इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम को जरूर खलने वाली है।

उन्होंने नंबर 18 बनाया है और किसी भी भारतीय शर्ट के पीछे 18 नंबर न देखना यह थोड़ा अजीब लग सकता है। विराट कोहली ने काफी लंबे समय तक भारत के लिए खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में दमदार रिकॉर्ड बनाए हैं। विराट कोहली के अगर टेस्ट करियर पर एक नजर डालें तो वह भारत के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने 123 टेस्ट मैचो में 9230 रन बनाए हैं।

Read also: क्या Iran-Israel देश भी खेलते हैं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट? जानें कब हुआ था दोनों का आखिरी मैच