आईपीएल 2026 में बीसीसीआई चयनकर्ताओं की नजर 20 तय खिलाड़ियों पर रहेगी, जिनके प्रदर्शन के आधार पर वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम को अंतिम रूप दिया जाएगा।
IPL 2026 में दिखेगा वर्ल्ड कप का असर, 20 खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर टिकी होगी बीसीसीआई की नजरें; समझे पूरा मामला
Table of Contents
आईपीएल 2026 का सीजन इस बार सिर्फ फ्रेंचाइजी क्रिकेट तक सीमित नहीं रहने वाला, बल्कि इसका सीधा असर टीम इंडिया के भविष्य पर भी देखने को मिलेगा। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम अब 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट चुकी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने पहले ही 20 खिलाड़ियों का एक कोर ग्रुप तय कर लिया है, जिन पर वर्ल्ड कप 2027 के लिए दांव खेला जाएगा। अब इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर आईपीएल 2026 के दौरान खास नजर रखी जाएगी।
IPL 2026 बना चयनकर्ताओं के लिए बड़ा मंच
आईपीएल 2026 अब सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं बल्कि चयनकर्ताओं के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है। इस सीजन में हर मैच पर बीसीसीआई की नजर होगी, जहां खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से विश्लेषण किया जाएगा।

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अगुवाई वाली समिति को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे हर खिलाड़ी के प्रदर्शन पर लगातार नजर रखें। खासतौर पर वे 20 खिलाड़ी, जिन्हें वर्ल्ड कप के संभावित स्क्वाड में शामिल माना जा रहा है, उनके हर प्रदर्शन को परखा जाएगा।
चयन समिति को मिली खास जिम्मेदारी
चयन समिति में अजीत अगरकर के साथ शिवसुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और प्रज्ञान ओझा शामिल हैं। ये सभी चयनकर्ता आईपीएल के दौरान अलग-अलग शहरों में मौजूद रहकर मैचों का अवलोकन करेंगे। बीसीसीआई ने यह सुनिश्चित किया है कि हर चयनकर्ता हर हफ्ते कम से कम एक मैच जरूर देखे।

किन शहरों में रहेंगे चयनकर्ता मौजूद
रिपोर्ट्स के अनुसार, चयनकर्ता अपने-अपने शहरों और आसपास के वेन्यू पर मैचों को कवर करेंगे। अजीत अगरकर मुंबई में, शिवसुंदर दास कोलकाता में, जबकि आरपी सिंह और अजय रात्रा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मैचों पर नजर रखेंगे। वहीं प्रज्ञान ओझा बेंगलुरु और हैदराबाद में खेले जाने वाले मुकाबलों को कवर कर सकते हैं। इस रणनीति के जरिए बीसीसीआई हर हफ्ते लगभग पांच मैचों की निगरानी सुनिश्चित करना चाहती है।
IPL 2026 से पहले मचा हड़कंप! सिर्फ एक दिन में 22.4 करोड़ के 3 खिलाड़ी हुए बाहर