गुवाहाटी टेस्ट से पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ी! शुभमन गिल अस्पताल में भर्ती, BCCI ने जारी किया इंजरी अपडेट

IND vs SA: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान गर्दन में चोट लग गई। उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। बीसीसीआई ने गिल की चोट पर अपडेट जारी किया है।

iconPublished: 16 Nov 2025, 10:24 AM
iconUpdated: 16 Nov 2025, 10:27 AM

BCCI Update Shubman Gill Injury: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल मैच के दूसरे दिन चोटिल हो गए और उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

अब, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुभमन गिल की चोट पर अपडेट जारी किया है। उनकी चोट न केवल इस टेस्ट मैच के लिए, बल्कि आने वाले मैचों के लिए भी चिंता का विषय है।

कैसे लगी चोट?

घटना भारत की पहली पारी के दौरान हुई, जब शुभमन गिल (Shubman Gill) अपनी पारी की केवल तीसरी गेंद पर स्लॉग-स्वीप खेलकर चार रन के लिए भागे। शॉट पूरा होते ही वो असहज महसूस करते हुए अपनी गर्दन पकड़ने लगे। स्थिति गंभीर लगने पर तुरंत टीम के फिजियो को मैदान पर बुलाया गया। शुरुआती जांच के बाद उन्होंने मैदान छोड़ दिया और मैदान के बाहर उनकी हालत का आगे मूल्यांकन किया गया। दिन का खेल खत्म होने के बाद BCCI की मेडिकल टीम ने उन्हें अस्पताल ले जाने का फैसला किया, जहां रात भर उनकी निगरानी की गई।

Shubman Gill neck injury update, he spends night in the hospital after IND vs SA 1st test day 2

BCCI ने जारी किया इंजरी अपडेट

BCCI ने बताया कि दूसरे दिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट के दौरान कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) की गर्दन में चोट लग गई। दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। बीसीसीआई ने आगे कहा कि गिल अभी अस्पताल में निगरानी में हैं और वह इस टेस्ट मैच में आगे नहीं खेल पाएंगे। उनकी स्थिति पर बोर्ड की मेडिकल टीम लगातार निगरानी रखेगी।

कोलकाता टेस्ट से बाहर हुए Shubman Gill?

एनडीटीवी के सूत्रों के मुताबिक शुभमन गिल (Shubman Gill) को आज अस्पताल में ही रखा जाएगा। उनकी हालत को देखते हुए तय कर दिया गया है कि वो इस टेस्ट मैच में अब आगे नहीं खेल पाएंगे। भारतीय कप्तान को डॉक्टर सप्तर्षि बसु की देखरेख में भर्ती किया गया है। उनकी सेहत पर ज्यादा ध्यान दिया जा सके, इसलिए एक मेडिकल बोर्ड भी बनाया गया है। इस बोर्ड में न्यूरोसर्जन, न्यूरोलॉजिस्ट और कार्डियोलॉजिस्ट जैसे बड़े विशेषज्ञ शामिल हैं, जो गिल की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।

Read More Here:

IPL 2026 मिनी ऑक्शन अबू धाबी में, देखें हर फ्रेंचाइजी का बचा हुआ पर्स, स्लॉट और पूरी डिटेल

IPL 2026 रिटेंशन लिस्ट जारी होने के बाद मचा हड़कंप! फ्रेंचाइजियों ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज, नाम देखकर पकड़ लेंगे सिर

IPL 2026 के लिए टीमों ने खिलाड़ियों को किया रिटेन, यहां देखें सभी फ्रेंचाइजियों की फुल रिटेंशन लिस्ट

Vaibhav Suryavanshi: 10 चौके 9 छक्के... 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ जड़ा धमाकेदार शतक, पाकिस्तान थर-थर कांपा