BCCI Naman Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को मिला खास सम्मान, देखें सभी अवॉर्ड विजेताओं की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली में आयोजित BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और मौजूदा सितारों को सम्मानित किया गया। शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को 2024-25 सीजन के लिए खास सम्मान मिला।

iconPublished: 15 Mar 2026, 10:25 PM
iconUpdated: 15 Mar 2026, 11:34 PM

BCCI Naman Awards 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नई दिल्ली में प्रतिष्ठित नमन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया, जिसमें भारतीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और दिग्गजों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में इंटरनेशनल, घरेलू और आयु वर्ग स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को अवॉर्ड दिए गए।

इस खास कार्यक्रम (BCCI Naman Awards 2026) में भारतीय क्रिकेट के कई बड़े नामों को सम्मान मिला। मौजूदा सितारों के साथ-साथ पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों को भी उनके योगदान के लिए सराहा गया, जिससे यह समारोह भारतीय क्रिकेट की उपलब्धियों का जश्न बन गया।

BCCI Naman Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को मिला बड़ा सम्मान

नमन अवॉर्ड्स 2026 (BCCI Naman Awards) में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और टेस्ट-वनडे कप्तान शुभमन गिल को 2024-25 सीजन के लिए बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (पुरुष) के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। गिल ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया के लिए लगातार रन बनाए थे। वहीं महिला क्रिकेट में यह प्रतिष्ठित सम्मान स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को मिला। मंधाना ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर यह अवॉर्ड पांचवीं बार अपने नाम किया, जो उनकी निरंतरता और क्लास को दर्शाता है।

Image

BCCI Naman Awards: दिग्गज खिलाड़ियों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

इस समारोह (BCCI Naman Awards) में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों को भी खास सम्मान दिया गया। पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़, बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और भारतीय महिला क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज को कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह बीसीसीआई का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है, जो भारतीय क्रिकेट में उनके लंबे और शानदार योगदान के लिए दिया जाता है।

BCCI Naman Awards: हर्षित राणा और श्री चरानी को डेब्यू अवॉर्ड

युवा खिलाड़ियों को भी इस समारोह में खास पहचान मिली। भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा को 2024-25 सीजन के लिए बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (पुरुष) का अवॉर्ड दिया गया। वहीं महिला वर्ग में यह सम्मान श्री चरानी को मिला, जिन्होंने अपने डेब्यू सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबका ध्यान खींचा।

BCCI Naman Awards: दीप्ति शर्मा और आयुष म्हात्रे भी हुए सम्मानित

भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को महिला वनडे इंटरनेशनल में 2024-25 सीजन के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा मुंबई के युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे को घरेलू लिमिटेड ओवर क्रिकेट में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड दिया गया। यह समारोह भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और नई पीढ़ी के खिलाड़ियों दोनों के लिए एक बड़ा मंच बना, जहां उनके प्रदर्शन और योगदान को सम्मानित किया गया।

BCCI Naman Awards 2026: विजेताओं की पूरी सूची

• CK नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – राहुल द्रविड़
• CK नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – रोजर बिन्नी
• CK नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (महिला) – मिताली राज

• पॉली उमरीगर अवॉर्ड – बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (पुरुष), 2024–25 – शुभमन गिल
• बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (महिला), 2024–25 – स्मृति मंधाना

• महिला वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन – स्मृति मंधाना
• महिला वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट – दीप्ति शर्मा

• बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (पुरुष) – हर्षित राणा
• बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (महिला) – श्री चरानी

• BCCI घरेलू टूर्नामेंट में बेस्ट परफॉर्मेंस – मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन
• घरेलू क्रिकेट में बेस्ट अंपायर – उल्हास गांधे

• रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट (एलीट ग्रुप) – हर्ष दुबे (विदर्भ)
• रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट (प्लेट ग्रुप) – सुचित जे (नागालैंड)

• रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन (एलीट ग्रुप) – यश राठौड़ (विदर्भ)
• रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन (प्लेट ग्रुप) – स्नेहल कौथंकर (गोवा)

• लाला अमरनाथ अवॉर्ड (घरेलू लिमिटेड ओवर ऑलराउंडर) – आयुष म्हात्रे (मुंबई)
• लाला अमरनाथ अवॉर्ड (रणजी ट्रॉफी ऑलराउंडर) – हर्ष दुबे (विदर्भ)

• जगमोहन डालमिया ट्रॉफी (जूनियर महिला) – इरा जाधव (मुंबई)
• जगमोहन डालमिया ट्रॉफी (सीनियर महिला) – शैफाली वर्मा (हरियाणा)

• विजय मर्चेंट ट्रॉफी (U16) – सर्वाधिक विकेट (एलीट) – यशवर्धन सिंह चौहान
• विजय मर्चेंट ट्रॉफी (U16) – सर्वाधिक विकेट (प्लेट) – किशन सरकार

• विजय मर्चेंट ट्रॉफी (U16) – सर्वाधिक रन (एलीट) – शांतनु सिंह
• विजय मर्चेंट ट्रॉफी (U16) – सर्वाधिक रन (प्लेट) – प्रीतम राज

• कूच बिहार ट्रॉफी (U19) – सर्वाधिक विकेट (एलीट) – हेमचुदेशन जे
• कूच बिहार ट्रॉफी (U19) – सर्वाधिक विकेट (प्लेट) – अर्कजीत रॉय

• कूच बिहार ट्रॉफी (U19) – सर्वाधिक रन (एलीट) – नित्या जे पंड्या
• कूच बिहार ट्रॉफी (U19) – सर्वाधिक रन (प्लेट) – रागवन राममूर्ति

• सी.के. नायडू ट्रॉफी (U23) – सर्वाधिक विकेट (एलीट) – विक्की ओस्तवाल
• सी.के. नायडू ट्रॉफी (U23) – सर्वाधिक विकेट (प्लेट) – दीपज्योति सैकिया

• सी.के. नायडू ट्रॉफी (U23) – सर्वाधिक रन (एलीट) – मैकनील एच एन
• सी.के. नायडू ट्रॉफी (U23) – सर्वाधिक रन (प्लेट) – आर जशवंत श्रीराम

Read More: इंतजार हुआ खत्म, मसूरी में शाही शादी में एक-दूसरे के हुए कुलदीप यादव और वंशिका; VIDEO और फोटो हुए वायरल

3 साल में 3 ICC ट्रॉफी के बाद जय शाह का बड़ा बयान, बताया टीम इंडिया का अगला लक्ष्य; ऑस्ट्रेलिया से की तुलना

क्या IPL 2026 होगा एमएस धोनी का आखिरी सीजन? इरफान पठान ने बताई अंदर की बात