IPL 2026 से पहले BCCI ने सख्त नियम लागू करते हुए मैच डे पर प्रैक्टिस पर पूरी तरह रोक लगा दी है और कई नए बदलाव किए हैं।
IPL 2026 में बड़ा बदलाव! मैच डे प्रैक्टिस पर लगी रोक, BCCI ने लागू किए सख्त नियम
IPL 2026, Strict rules by BCCI: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले बीसीसीआई ने टूर्नामेंट को और अधिक प्रोफेशनल और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इस बार सिर्फ टीम कॉम्बिनेशन ही नहीं, बल्कि मैच डे की पूरी प्लानिंग पर भी बोर्ड ने सख्त नजर रखी है। नए नियमों ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ दोनों के लिए कई बदलाव तय कर दिए हैं।
पहले जहां टीमों को अभ्यास को लेकर काफी छूट मिलती थी, अब वहीं मैच वाले दिन पूरी तरह से नियंत्रण देखने को मिलेगा। बीसीसीआई का मानना है कि इससे खिलाड़ियों पर दबाव कम होगा और मैच की गुणवत्ता में सुधार आएगा। साथ ही मैदान की स्थिति को भी बेहतर बनाए रखने में मदद मिलेगी।
IPL 2026: मैच डे पर प्रैक्टिस पूरी तरह बैन
बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि अब मैच वाले दिन किसी भी टीम को अभ्यास करने की अनुमति नहीं होगी। पहले जारी गाइडलाइंस में बदलाव करते हुए यह नया नियम जोड़ा गया है। इस फैसले के पीछे दो बड़े कारण बताए जा रहे हैं। पहला, पिच और आउटफील्ड को बेहतर स्थिति में बनाए रखना और दूसरा, खिलाड़ियों को अतिरिक्त थकान से बचाना। यह बदलाव टीमों की रणनीति पर भी असर डाल सकता है, क्योंकि अब उन्हें एक दिन पहले ही अपनी पूरी तैयारी करनी होगी।

IPL 2026: प्रैक्टिस के लिए अलग-अलग विकेट और सीमित सुविधाएं
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम सहित सभी वेन्यू पर प्रैक्टिस को लेकर खास नियम लागू किए गए हैं। दोनों टीमों को अलग-अलग प्रैक्टिस विकेट दिए जाएंगे और कोई भी टीम विरोधी टीम के विकेट का इस्तेमाल नहीं कर सकेगी।
इसके अलावा टीमों को सीमित नेट्स और सिर्फ एक साइड विकेट पर ही रेंज हिटिंग की अनुमति होगी। ओपन नेट्स पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। यहां तक कि अगर कोई टीम अपना अभ्यास जल्दी खत्म कर देती है, तब भी दूसरी टीम उस विकेट का इस्तेमाल नहीं कर पाएगी।
IPL 2026: ड्रेसिंग रूम और मूवमेंट पर सख्त नियंत्रण
मैच डे पर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की मूवमेंट को भी सीमित कर दिया गया है। ड्रेसिंग रूम और मैदान में सिर्फ अधिकृत स्टाफ को ही एंट्री दी जाएगी। सभी सपोर्ट स्टाफ के लिए एक्रेडिटेशन कार्ड साथ रखना अनिवार्य होगा।

इसके अलावा खिलाड़ियों को टीम बस से ही स्टेडियम आना होगा, जबकि परिवार और दोस्तों को अलग व्यवस्था से आना होगा। खिलाड़ियों को LED बोर्ड के पास बैठने की अनुमति नहीं होगी और उन्हें स्पॉन्सर से जुड़े सभी नियमों का पालन करना होगा।
IPL 2026: फैमिली और सपोर्ट स्टाफ के लिए भी नए नियम
बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के परिवार और सपोर्ट स्टाफ को लेकर भी सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं। मैच के दिन सीमित संख्या में ही सपोर्ट स्टाफ को मैदान में आने की अनुमति होगी, जिसमें टीम डॉक्टर भी शामिल रहेगा।
Sarfaraz Khan के बेटे संग मस्ती करते नजर आए माही, आईपीएल 2026 से पहले अलग अंदाज में दिखे धोनी; VIDEO