BCCI Central Contract: 'RO-KO' को बड़ा झटका, ईशान का नाम गायब, गिल-बुमराह-जडेजा की बल्ले-बल्ले; देखें पूरी लिस्ट

BCCI Central Contract: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के 2025-2026 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स का ऐलान गया है। जिसमें बीसीसीआई ने रोहित-कोहली को बड़ा झटका दिया है।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 09 Feb 2026, 08:50 PM
iconUpdated: 09 Feb 2026, 11:34 PM

BCCI Central Contract: बीसीसीआई ने नए सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इस बार ए+ ग्रेड को खत्म कर दिया गया है। इस बार ग्रेड ए से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत हो रही है।

ग्रेड ए में केवल 3 खिलाड़ियों को जगह मिली है। जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों का नाम नहीं शामिल है। लिस्ट ए में वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को जगह दी गई है। बीसीसीआई की तरफ से इस बार रोहित-कोहली का डिमोशन किया गया है। पहले ये दोनों ही खिलाड़ी ए+ ग्रेड में थे लेकिन इस बार रोहित और विराट को ग्रेड बी में रखा गया है।

BCCI Central Contract: गिल-बुमराह-जडेजा ग्रुप ए में शामिल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ग्रेड ए में वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को रखा है। इन तीनों खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा पैसा मिलेगा। वहीं, ग्रेड बी में विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, वॉशिंगटन सुंदर, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और श्रेयस अय्यर के नाम शामिल हैं।

BCCI Central Contract: रोहित-कोहली का डिमोशन

विराट कोहली और रोहित शर्मा पहले ग्रेड A+ में थे लेकिन ये दोनों खिलाड़ी T20I और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं और सिर्फ वनडे फॉर्मेट का हिस्सा हैं, जिसके चलते इन दिग्गजों को डिमोशन का सामना करना पड़ा है।

Rohit Sharma and Virat Kohli
BCCI Central Contract: Rohit Sharma and Virat Kohli

इशान किशन को नहीं मिली जगह

लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे ईशान किशन को भी BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं मिली है। जिसे देखकर इशान के फैंस काफी निराश हैं।

Ishan Kishan completes his Fifty
Ishan Kishan

BCCI Central Contract की पूरी लिस्ट

ग्रेड-A: शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा।

ग्रेड-B: विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, वॉशिंगटन सुंदर, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और श्रेयस अय्यर।

ग्रेड-C: तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, ध्रुव जुरेल, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, ऋतुराज गायकवाड़, रवि बिश्नोई और साई सुदर्शन।

'2031 का वर्ल्ड कप भी खेलना चाहिए...' विराट कोहली की वनडे फॉर्म और टेस्ट रिटायरमेंट पर क्या बोले गुलबदीन नायब? Sports Yaari पर देखें पूरा VIDEO

Gulbadin Naib Exclusive Interview: विराट कोहली या रोहित शर्मा, कौन है गुलबदीन नायब का ड्रीम पार्टनर? Sports Yaari पर स्टार ऑलराउंडर ने किया खुलासा

Gulbadin Naib Exclusive Interview: टी20 वर्ल्ड कप में ये 4 टीमें सेमीफाइनल में बनाएगी जगह, अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर की बड़ी भविष्यवाणी