BCCI ने 2024-25 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का किया ऐलान, श्रेयस अय्यर समेत 34 खिलाड़ियों की हुई चांदी, इन्हें मिला मौका

BCCI ने 2024-25 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का एलान किया है जिसमें कुल 34 खिलाड़ी शामिल हैं। श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की वापसी हुई हैं।

iconPublished: 21 Apr 2025, 12:17 PM
iconUpdated: 30 May 2025, 04:16 PM

भारतीय क्रिकेट सेंट्रल बोर्ड ने 21 अप्रैल को 2024 – 25 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का एलान किया हैं जिसमें कुल 34 खिलाड़ियों को शामिल किया गया हैं। उम्मीद के अनुसार विराट कोहली, रविंद्र जडेजा, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को इस बार भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के ए+ श्रेणी में रखा गया हैं।

BCCI Central Contract: Shreyas Iyer और ईशान किशन की हुई वापसी:

बीसीसीआई के द्वारा श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को पिछली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हटा दिया गया था लेकिन इस बार दोनों ही खिलाड़ियों की वापसी हुई हैं। श्रेयस अय्यर को ग्रेड बी और ईशान किशन को ग्रेड सी में इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया हैं।

Shreyas Iyer with his first ICC trophy, India vs New Zealand, Champions Trophy final, Dubai, March 9, 2025

इन खिलाड़ियों की हुई चांदी:

इस बार के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कुछ युवा खिलाड़ियों को भ शामिल किया है जिसमें वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, हर्षित राणा, सरफ़राज़ खान और ध्रुव जुरेल का नाम शामिल हैं। वहीं अगर बात की जाए ऋषभ पंत की तो उन्हें ग्रेड बी से ग्रेड ए में प्रमोशन मिल गया हैं।

BCCI का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट:

ग्रेड ए+ में कौन से खिलाड़ी शामिल:

रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा

ग्रेड ए में कौन से खिलाड़ी शामिल:

केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, शुभमन गिल. हार्दिक पांड्या, मोहमद शमी, ऋषभ पंत

ग्रेड बी में कौन से खिलाड़ी शामिल:

सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल

ग्रेड सी में कौन से खिलाड़ी शामिल:

रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफ़राज़ खान, नितीश रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा

किसको मिलते है कितने रूपए:

बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के सैलरी के बारे में बात की जाए तो ग्रेड ए+ खिलाड़ियों को स;सालाना 7 करोड़, ग्रेड ए को 5 करोड़, ग्रेड बी को 3 करोड़ और ग्रेड सी को सालाना 1 करोड़ रूपए मिलते हैं।

Read Also: IND vs ENG: IPL के बीच इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया फाइनल? CSK-RCB के 3-3 खिलाड़ी की एंट्री!


Follow Us Google News