IPL 2026 से पहले साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए बीसीसीआई ने स्क्वाड का किया ऐलान, टीम इंडिया में अनुष्का शर्मा की हुई एंट्री

आईपीएल 2026 से पहले बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में अनुष्का शर्मा समेत कई नए चेहरों को मौका मिला है।

iconPublished: 24 Mar 2026, 04:39 PM
iconUpdated: 24 Mar 2026, 04:46 PM

आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस दौरे को जून में होने वाले वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम इस सीरीज में उतरने वाली है, और टीम मैनेजमेंट की नजरें एक बार फिर ट्रॉफी जीतने वाली कोर टीम पर टिकी होंगी। खास बात यह है कि इस स्क्वॉड में कुछ नए चेहरों को मौका देकर भविष्य की रणनीति भी साफ कर दी गई है।

IPL 2026: पहली बार टी20 टीम में ‘अनुष्का शर्मा’ को मौका

इस स्क्वॉड की सबसे बड़ी चर्चा का विषय बना है अनुष्का शर्मा का नाम, जिन्हें पहली बार भारतीय महिला टी20 टीम में शामिल किया गया है। उनके अलावा उमा छेत्री और काशवी गौतम को भी मौका दिया गया है, जिससे साफ है कि चयनकर्ता युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जता रहे हैं।

वहीं वैष्णवी शर्मा, स्नेह राणा, जी. कमलिनी और अमनजोत कौर को टीम से बाहर कर दिया गया है। कमलिनी की जगह उमा छेत्री को मौका मिला है, जो घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही थीं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज गंवाने के बावजूद टीम ने टी20 सीरीज 2-1 से जीती थी, और उसी लय को बरकरार रखने की कोशिश होगी।

IPL 2026: गेंदबाजी अटैक में किया गया बड़ा बदलाव

साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया ने अपने बॉलिंग अटैक को और मजबूत करने पर खास ध्यान दिया है। अमनजोत कौर की जगह काशवी गौतम को शामिल करना इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। काशवी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था।

Harmanpreet Kaur, still clutching the match ball, and Smriti Mandhana celebrate, India vs South Africa, Women's ODI World Cup final, Navi Mumbai, November 2, 2025

स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी एक बार फिर दीप्ति शर्मा, श्री चरानी और श्रेयंका पाटिल के कंधों पर होगी। यह तिकड़ी मिडिल ओवर्स में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखती है, जो साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीम के खिलाफ बेहद अहम साबित हो सकता है।

IPL 2026: साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरनी, श्रेयंका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा

Read More: IPL 2026 में किस पोजिशन पर खेलेंगे केएल राहुल?