BCCI ने IPL 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें 13 अप्रैल से 24 मई तक 12 शहरों में 50 मुकाबले खेले जाएंगे।
IPL 2026 के दूसरे फेज का बीसीसीआई ने जारी किया शेड्यूल, 12 मैदानों पर खेले जाएंगे बचे हुए 50 मुकाबले
Table of Contents
क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। BCCI ने IPL 2026 के दूसरे फेज का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले चरण में 28 मार्च से 12 अप्रैल तक 20 मुकाबलों का आयोजन हुआ था, जबकि अब दूसरे चरण में बचे हुए लीग मैच खेले जाएंगे।
दूसरे फेज के तहत 13 अप्रैल से 24 मई 2026 तक कुल 50 मुकाबले खेले जाएंगे। ये मैच देश के 12 अलग-अलग शहरों बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में आयोजित होंगे। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, प्लेऑफ की रेस और भी रोमांचक होती जाएगी।
IPL 2026: दूसरे फेज में 8 डबल हेडर
इस चरण की शुरुआत 13 अप्रैल को होगी, जहां सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से हैदराबाद में होगा। यह मुकाबला दूसरे फेज के हाई-वोल्टेज क्रिकेट की झलक देगा। इस चरण में कुल 8 डबल हेडर खेले जाएंगे, यानी एक दिन में दो मुकाबले होंगे। दोपहर के मैच 3:30 बजे से और शाम के मैच 7:30 बजे से शुरू होंगे, जिससे फैंस को एक ही दिन में डबल एंटरटेनमेंट मिलेगा।
🚨 News 🚨
— IndianPremierLeague (@IPL) March 26, 2026
BCCI announces schedule for second phase of #TATAIPL 2026 🗓️
The remainder of the league stage, comprising 50 matches, will be played from April 13 to May 24, 2026, across 12 venues in India 🏟️
More details 🔽https://t.co/iYGnB0Gd2J
IPL 2026: होम ग्राउंड पर टीमें दिखाएंगी दम
टीमों के होम वेन्यू की बात करें तो पंजाब किंग्स अपने मुकाबले न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में खेलेगी, जिसमें धर्मशाला में तीन मैच शामिल हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स जयपुर में चार घरेलू मैच खेलेगी। दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बेंगलुरु में तीन और रायपुर में दो घरेलू मैच खेलने हैं। ऐसे में होम कंडीशंस का फायदा उठाने की जंग भी दिलचस्प रहने वाली है।
IPL 2026: प्लेऑफ शेड्यूल का इंतजार
हालांकि, अभी तक प्लेऑफ मुकाबलों के वेन्यू और शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है। BCCI जल्द ही इस पर अपडेट जारी कर सकता है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कौन-सी टीमें दूसरे फेज में दमदार प्रदर्शन कर प्लेऑफ में जगह बनाएंगी और खिताब की रेस में आगे बढ़ेंगी।
Read More: IPL 2026: सरकारी नौकरी के बाद रिंकू सिंह को KKR टीम में भी मिला बड़ा प्रमोशन, मिली बड़ी जिम्मेदारी
Ben Duckett ने छोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का साथ; होगी कड़ी कार्रवाई, लगेगा बैन या मिलेगी और भी बड़ी सजा?