Team India: भारतीय महिला टीम साल के अंत में साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी, जहां वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज ICC महिला चैंपियनशिप के लिहाज से बेहद अहम होगी।
टीम इंडिया के नए दौरे का हुआ ऐलान, साल के अंत में साउथ अफ्रीका जाएगी भारतीय टीम
Table of Contents
Team India new tour announced: टीम इंडिया के क्रिकेट शेड्यूल को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। इस साल के अंत में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
यह दौरा खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें भारतीय महिला टीम साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर मल्टी-फॉर्मेट सीरीज खेलेगी। वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में होने वाली यह भिड़ंत ICC महिला चैंपियनशिप के लिहाज से भी काफी अहम मानी जा रही है।
Team India: दिसंबर में शुरू होगा साउथ अफ्रीका दौरा
भारतीय महिला टीम का साउथ अफ्रीका दौरा 6 दिसंबर से शुरू होगा। दौरे की शुरुआत बेनोनी में साउथ अफ्रीका इमर्जिंग टीम के खिलाफ एक वार्म-अप मैच से होगी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जो ICC महिला चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। यह सीरीज 9 से 15 दिसंबर के बीच पोटचेफस्ट्रूम, ब्लोमफ़ोन्टेन और केप टाउन में आयोजित होगी।

Team India: 20 दिसंबर से खेला जाएगा ऐतिहासिक टेस्ट
वनडे सीरीज के बाद भारत और साउथ अफ्रीका के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच 20 से 23 दिसंबर तक गकेबेरहा में आयोजित होगा। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल तीन टेस्ट खेले गए हैं और यह चौथा टेस्ट मुकाबला होगा। ऐसे में यह मैच ऐतिहासिक भी साबित हो सकता है।
Team India: साउथ अफ्रीका के समर सीजन का हिस्सा
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपने घरेलू समर सीजन का बड़ा शेड्यूल जारी किया है, जिसमें भारत का दौरा पहला प्रमुख हिस्सा होगा। इसके बाद साउथ अफ्रीका की मेजबानी में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम भी मल्टी-फॉर्मेट सीरीज खेलने पहुंचेगी, जिससे यह पूरा सीजन काफी व्यस्त और रोमांचक रहने वाला है।

CEO ने जताई खुशी, फैंस से की अपील
क्रिकेट साउथ अफ्रीका के CEO फोलेत्सी मोसेकी ने इस सीरीज को लेकर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों की मेजबानी करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सीरीज महिला क्रिकेट के स्तर को और ऊंचा उठाएगी और फैंस बड़ी संख्या में मैदान पर पहुंचकर टीम का समर्थन करेंगे।
IPL 2026 से पहले मचा हड़कंप! सिर्फ एक दिन में 22.4 करोड़ के 3 खिलाड़ी हुए बाहर