BAN vs PAK: रन आउट के बाद भड़के सलमान अली आगा, बांग्लादेशी खिलाड़ी की मदद कर खुद हो गए 'कुर्बान'

BAN vs PAK: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में सलमान अली आगा अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हो गए। बांग्लादेशी खिलाड़ी को गेंद देने की कोशिश में वह खुद क्रीज से बाहर रह गए और रन आउट होने के बाद काफी गुस्से में नजर आए।

iconPublished: 13 Mar 2026, 07:48 PM
iconUpdated: 13 Mar 2026, 07:56 PM

BAN vs PAK, Salman Agha run out: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होने के बाद पाकिस्तान की टीम अब बांग्लादेश दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद दूसरे मैच में टीम वापसी की कोशिश में मैदान पर उतरी।

मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की। हालांकि मैच के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसने सभी को हैरान कर दिया। पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा जिस तरह से रन आउट हुए, उसने मैदान पर हलचल मचा दी।

BAN vs PAK: बांग्लादेशी खिलाड़ी की मदद करते-करते आउट हुए सलमान आगा

पाकिस्तान ने 122 रन के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद सलमान अली आगा क्रीज पर आए। उन्होंने कप्तान मोहम्मद रिजवान के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की और टीम को बड़े स्कोर की ओर ले जाने लगे। इसी दौरान पारी के 39वें ओवर में मेहदी हसन मिराज की गेंद पर रिजवान ने सीधा शॉट खेला, जिसे रोकने के प्रयास में गेंद मिराज के पास ही रुक गई। सलमान आगा क्रीज से बाहर थे और उन्होंने गेंद उठाकर मिराज को देने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले ही मिराज ने गेंद पकड़कर विकेट पर मार दी और रन आउट की अपील कर दी।

BAN vs PAK: फैसले के बाद गुस्से में दिखे पाकिस्तानी बल्लेबाज

BAN vs PAK मुकाबले में मैदान पर हुई इस घटना के बाद मामला थर्ड अंपायर के पास पहुंचा। रिप्ले में साफ दिखा कि सलमान आगा क्रीज के बाहर थे और उन्हें रन आउट करार दे दिया गया। फैसला आते ही सलमान आगा काफी नाराज नजर आए। पवेलियन लौटते वक्त भी उनके चेहरे पर गुस्सा साफ देखा जा सकता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह जाते-जाते मेहदी हसन मिराज से कुछ कहते हुए ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़े।

BAN vs PAK: 64 रन की अहम पारी खेलकर लौटे पवेलियन

आउट होने से पहले सलमान अली आगा अच्छी लय में नजर आ रहे थे। उन्होंने 62 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। उनकी इस पारी ने पाकिस्तान को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन उनके आउट होने के बाद पाकिस्तान की पारी एक बार फिर लड़खड़ा गई। मोहम्मद रिजवान भी 44 रन बनाकर आउट हो गए और टीम पर दबाव बढ़ गया।

Image

BAN vs PAK: 254 रन तक लड़खड़ाई पाकिस्तान की पारी

सलमान आगा के विकेट के बाद पाकिस्तान की बल्लेबाजी ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी। लगातार विकेट गिरने के कारण टीम की स्थिति कमजोर हो गई। 43वें ओवर तक पाकिस्तान ने 254 रन के स्कोर पर अपने 7 विकेट गंवा दिए थे। अब टीम की उम्मीदें निचले क्रम के बल्लेबाजों पर टिकी थीं कि वह टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा सकें।

Read More: T20 World Cup खत्म होते ही वेस्टइंडीज क्रिकेट में आया भूचाल, मैच फिक्सिंग मामले में ICC ने लिया सख्त एक्शन

IPL 2026: आईपीएल के बचे हुए मुकाबलों का कब आएगा शेड्यूल? BCCI ने शेयर किया बड़ा अपडेट

सूर्यकुमार यादव ने जब जब सुपर-8 में अक्षर पटेल को किया था टीम से ड्रॉप, गुस्से से आग-बबूला हो उठे थे 'बापू'; बताया पूरा किस्सा