BAN vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप के बाद फिर शर्मसार हुआ पाकिस्तान, बांग्लादेश से आखिरी वनडे हारकर गंवाई सीरीज

बांग्लादेश ने तीसरे और निर्णायक वनडे में पाकिस्तान को 11 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पाकिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन जारी है।

iconPublished: 15 Mar 2026, 11:19 PM
iconUpdated: 15 Mar 2026, 11:27 PM

BAN vs PAK 3rd ODI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। बांग्लादेश दौरे पर वनडे सीरीज में वापसी की उम्मीद लेकर उतरी पाकिस्तानी टीम को तीसरे और निर्णायक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, जिससे सीरीज भी उसके हाथ से निकल गई।

ढाका के मीरपुर में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 11 रन से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। मेजबान टीम के लिए ओपनर तंजीद हसन का शानदार शतक जीत की सबसे बड़ी वजह बना, जिसने पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

BAN vs PAK: तंजीद हसन के शतक से बना मजबूत स्कोर

निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 290 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की पारी की सबसे बड़ी खासियत युवा ओपनर तंजीद हसन की शानदार बल्लेबाजी रही। तंजीद ने 107 रन की बेहतरीन पारी खेलते हुए अपने वनडे करियर का पहला शतक पूरा किया। उन्होंने पाकिस्तान के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनके अलावा लिटन दास ने 41 रन बनाए, जबकि तौहीद हृदॉय ने 48 रन की अहम पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए।

Tanzid Hasan got Bangladesh off to a great start, Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI, Mirpur, March 15, 2026

BAN vs PAK: सलमान आगा का शतक भी नहीं बचा पाया टीम

291 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 17 रन के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और 82 रन तक आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी।

उन्होंने साद मसूद के साथ 79 रन की साझेदारी की और फिर फहीम अशरफ व शाहीन अफरीदी के साथ भी अहम पार्टनरशिप की। सलमान ने 106 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन 48वें ओवर में उनके आउट होते ही पाकिस्तान की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा।

Salman Ali Agha rolls out a sweep, Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI, Mirpur, March 15, 2026

BAN vs PAK: आखिरी ओवरों में बांग्लादेशी गेंदबाजों ने पलटा मैच

मैच के अंतिम दो ओवरों में पाकिस्तान को जीत के लिए 28 रन की जरूरत थी और शाहीन अफरीदी अच्छी लय में नजर आ रहे थे। उन्होंने एक ओवर में दो छक्के लगाकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया।

हालांकि मुस्तफिजुर रहमान ने शानदार वापसी करते हुए दबाव बनाया और ओवर की आखिरी गेंद पर हारिस रऊफ को आउट कर दिया। अंतिम ओवर में रिशाद हुसैन ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को खुलकर शॉट खेलने का मौका नहीं दिया और टीम को 279 रन पर रोक दिया।

Taskin Ahmed celebrates the wicket of Sahibzada Farhan, Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI, Mirpur, March 15, 2026

BAN vs PAK: 11 साल बाद बांग्लादेश ने जीती वनडे सीरीज

इस जीत के साथ बांग्लादेश ने 11 साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज (BAN vs PAK) अपने नाम की। सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को सिर्फ 114 रन पर समेटते हुए आसान जीत दर्ज की थी।

हालांकि दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने वापसी करते हुए जीत हासिल की थी, लेकिन निर्णायक मैच में बांग्लादेश ने फिर बाजी मार ली। इस जीत ने मेजबान टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाया, जबकि पाकिस्तान के लिए यह हार एक और बड़ी निराशा साबित हुई।

Read More: इंतजार हुआ खत्म, मसूरी में शाही शादी में एक-दूसरे के हुए कुलदीप यादव और वंशिका; VIDEO और फोटो हुए वायरल

3 साल में 3 ICC ट्रॉफी के बाद जय शाह का बड़ा बयान, बताया टीम इंडिया का अगला लक्ष्य; ऑस्ट्रेलिया से की तुलना

क्या IPL 2026 होगा एमएस धोनी का आखिरी सीजन? इरफान पठान ने बताई अंदर की बात