ढाका वनडे में सलमान अली आगा के रन आउट को लेकर मचे विवाद पर बांग्लादेशी कप्तान मेहदी हसन मिराज ने सफाई दी है। आइए जानते है उन्होंने क्या कहा।
BAN vs PAK: सलमान आगा के रन आउट विवाद पर बांग्लादेशी कप्तान ने तोड़ी चुप्पी; बताया क्यों किया था थ्रो?
Table of Contents
BAN vs PAK, Salman Agha run out: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच 13 मार्च को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने शानदार जीत दर्ज की। बारिश से प्रभावित इस मैच में पाकिस्तान ने DLS नियम के तहत 128 रनों से मुकाबला जीतकर तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबरी पर ला दिया।
हालांकि मैच का नतीजा भले ही एकतरफा रहा हो, लेकिन मुकाबले के दौरान एक ऐसा पल भी आया जिसने सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान अली आगा जिस तरह रन आउट हुए, उसे लेकर क्रिकेट फैंस के बीच बहस छिड़ गई और कई लोगों ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया।
BAN vs PAK: रन आउट विवाद पर बांग्लादेशी कप्तान ने दी सफाई
इस पूरे मामले पर अब बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सलमान आगा के रन आउट को पूरी तरह सही ठहराया और कहा कि उनका मकसद सिर्फ गेंद को रोकना और रन बचाना था। मैच के बाद मिराज ने कहा, “मेरा इरादा केवल गेंद को रोकने और रन को बचाने का था। वह क्रीज से बाहर थे और मैं सिर्फ गेंद की तरफ जा रहा था।

अगर मैं गेंद को मिस कर देता तो वे आसानी से रन ले सकते थे, इसलिए मैंने स्टंप्स पर थ्रो करने का फैसला किया।” उन्होंने आगे कहा कि टीम को मैच के शुरुआती ओवरों में बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था। उनके मुताबिक पाकिस्तान ने पहले 10 ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की और बांग्लादेशी गेंदबाज उस दबाव को सही तरह से संभाल नहीं पाए।
BAN vs PAK: कैसे रन आउट हुए थे सलमान अली आगा?
यह घटना पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर में हुई। उस समय मेहदी हसन मिराज गेंदबाजी कर रहे थे और पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान स्ट्राइक पर थे। ओवर की चौथी गेंद पर रिजवान ने सीधा शॉट खेला जो नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े सलमान अली आगा की दिशा में गया। गेंद को पकड़ने के प्रयास में मेहदी हसन मिराज और आगा के बीच हल्की टक्कर हो गई।

BAN vs PAK: सीरीज में फिर रोमांच, तीसरा मैच होगा निर्णायक
इस जीत के साथ पाकिस्तान ने सीरीज (BAN vs PAK) में शानदार वापसी की है और अब तीन मैचों की यह वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच होने वाला तीसरा और आखिरी मुकाबला निर्णायक साबित होगा। क्रिकेट फैंस की नजर अब इस पर टिकी होगी कि कौन सी टीम अंतिम मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करती है।
कोलकाता नाइट राइडर्स के बुलावे पर PSL को दिखाया ठेंगा, ब्लेसिंग मुजरबानी ने IPL खेलने का लिया फैसला
T20 World Cup खत्म होते ही वेस्टइंडीज क्रिकेट में आया भूचाल, मैच फिक्सिंग मामले में ICC ने लिया सख्त