Babar Azam: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम एक बार फिर से बुरी तरह से फ्लॉप रहे। बाबर 7 गेंदों पर महज 5 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार हो गए।
बापू का जादू... अक्षर पटेल की एक गेंद से खत्म होगा बाबर आजम का करियर! पाकिस्तान की प्लेइंग XI से हो सकते हैं बाहर?
Table of Contents
IND vs PAK, Babar Azam: भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एक बार फिर से टीम इंडिया ने वो कर दिखाया जिसका इंडियन फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। टीम इंडिया ने मैच में न सिर्फ पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाई बल्कि शान से सुपर-8 के लिए क्वालिफाई भी कर लिया।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम एक बार फिर से बुरी तरह से फ्लॉप रहे। बाबर 7 गेंदों पर महज 5 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार हो गए। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैंस और पूर्व क्रिकेटर्स ने उनकी (Babar Azam) जमकर क्लास लगा दी। कुछ फैंस ने तो यहां तक दावा कर दिया कि अब बाबर का करियर खत्म होने वाला है।
Babar Azam का फ्लॉप प्रदर्शन
भारत-पाकिस्तान मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 6 ओवर में ही अपने 4 मुख्य बल्लेबाजों को गंवा दिया। पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के टी20 करियर पर खतरा मंडरा रहा है। बाबर टी20 क्रिकेट में दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं लेकिन उनकी धीमी बल्लेबाजी चिंता का विषय बनी हुई है।

खत्म होने वाला है Babar Azam का करियर?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बाबर आजम की बल्लेबाजी औसतन रही है। उनके बल्ले से इस टूर्नामेंट में एक भी फिफ्टी नहीं निकली है। अमेरिका के खिलाफ 46 रनों की पारी खेली थी और नेदरलैंड्स के खिलाफ उनके बल्ले से सिर्फ 15 ही रन निकले। अब लगातार तीसरे मैच में बाबर फेल हो गए हैं। कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने तो ये तक दावा कर दिया कि अब बाबप का टी20 करियर खत्म होने की कगार पर है।
Ab tootenge TV! 📺
— Sports Yaari (@YaariSports) February 16, 2026
Babar ko ghar bithao!
India ne udayi Pakistan ki dhajjiyan!
Buri Tarah Roye Pakistani fans! 😭#INDvsPAK #T20WorldCup pic.twitter.com/JeUn7MoYLl
Sadma gehra hai 😭😭😂😂 pic.twitter.com/nczYNhTV1N
— Yo Yo Funny Singh (@moronhumor) February 16, 2026
BABAR JAISE PLAYER INDIA ME TANDOOR LAGATE HAI 😂#babarazam #indvspak #T20WorldCup2026 pic.twitter.com/DLRgr7N2TI
— Sports Yaari (@YaariSports) February 16, 2026
BABAR MAN OF THE MATCH FOR INDIA 😂 #BabarAzam #T20WorldCup2026 #indvsPakistan #INDvsPAK pic.twitter.com/aWvKN6zF8U
— Sports Yaari (@YaariSports) February 15, 2026
प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप हो सकते हैं Babar Azam
इस विश्व कप में बाबर लगातार तीन बार फेल रहे। उनका स्ट्राइक रेट भी कम है। ऐसे में क्या अगले मैच की प्लेइंग इलेवन में उन्हें जगह मिलेगी ये एक बड़ा सवाल हो सकता है। बता दें कि फखर जमां को पाकिस्तानी टीम ने बेंच पर बैठाया हुआ है। अगर बाबर इसी तरह खेलते रहे तो उनका प्लेइंग इलेवन से पत्ता साफ हो जाएगा और फखर को प्लेइंग XI में खेलने का मौका मिलेगा।
Read More: VIDEO: हाथ मिलाते वक्त सूर्या ने कुलदीप को लगाई फटकार, कैमरे में कैद हुआ वायरल पल