Ayush Mhatre: 18 साल के आयुष म्हात्रे ने इंग्लैंड के खिलाफ यूथ टेस्ट में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए ब्रैंडन मैक्कुलम का 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
सिर्फ 18 साल की उम्र में आयुष म्हात्रे ने तोड़ दिया दिग्गज ब्रैंडन मैक्कुलम का रिकॉर्ड, 24 साल का इंतजार खत्म!

Ayush Mhatre: भारत के युवा क्रिकेटर और अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने इतिहास रच दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे यूथ टेस्ट में उन्होंने बल्ले से ऐसा धमाका किया कि 24 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया।
इस कारनामे को अंजाम देते हुए आयुष (Ayush Mhatre) ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और मौजूदा इंग्लैंड कोच ब्रेंडन मैक्कुलम का रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह रिकॉर्ड अंडर-19 टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 200 रन बनाने से जुड़ा है।
Ayush Mhatre ने तोड़ा ब्रेंडन मैक्कुलम का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
ब्रेंडन मैक्कुलम ने साल 2001 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंडर-19 टेस्ट मैच की दोनों पारियों को मिलाकर 214 गेंदों में 232 रन बनाए थे। उस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 108.41 था। ये उस दौर के लिहाज से एक बेहद तेजतर्रार पारी थी, जिसने युवा क्रिकेट में एक मापदंड सेट किया था।
लेकिन अब 24 साल बाद, भारत के आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने इस आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे यूथ टेस्ट में उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर 170 गेंदों पर 206 रन ठोके और उनका स्ट्राइक रेट रहा 121.17, जो मैक्कुलम से कहीं अधिक है। उन्होंने पहली पारी में 80 रन (90 गेंद) और दूसरी पारी में 126 रन (80 गेंद) बनाए।
कप्तान म्हात्रे का जलवा, भविष्य का सितारा?
इस सीरीज में आयुष म्हात्रे न सिर्फ कप्तानी कर रहे हैं, बल्कि बल्लेबाज़ी से भी एक सशक्त उदाहरण पेश कर रहे हैं। उनके स्ट्राइक रेट से यह साफ है कि वे पारंपरिक टेस्ट अप्रोच से हटकर आक्रामक अंदाज़ में खेलते हैं, जो आधुनिक क्रिकेट की ज़रूरत भी बन चुका है।आयुष का यह प्रदर्शन भारतीय अंडर-19 सेटअप के लिए एक शुभ संकेत है।
Read More Here:
ऋषभ पंत की जगह ध्रुव जुरेल को मिलेगा बल्लेबाजी का मौका! क्या कहता है ICC का नियम?
बुमराह के साथ दिखी मिस्ट्री गर्ल कौन? नाम और काम का हो गया खुलासा