'बापू तारी फील्डिंग कमाल छे...' बुमराह की गेंद पर अक्षर पटेल ने पकड़ा ऐसा कैच, हार्दिक पांड्या ने सरेआम मैदान में किया KISS

Axar Patel ने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का जबरदस्त कैच पकड़ा। उस कैच की सबसे खास बात ये रही कि उसके लिए अक्षर पटेल को दौड़कर लंबी दूरी तय करनी पड़ी।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 05 Mar 2026, 11:16 PM
iconUpdated: 05 Mar 2026, 11:34 PM

IND vs ENG, Axar Patel: अंग्रेजों को भगाना है तो बापू को लाना है... बात चाहे 1947 की हो या 2026 की भारत को इंग्लैंड के खिलाफ अगर जीत चाहिए तो बापू का होना जरूरी है। 1947 में भारत से अंग्रेजों को महात्मा गांधी ने भगाया था और साल 2026 टी20 वर्ल्ड कप से अक्षर पटेल (Axar Patel) की जानदार फील्डिंग ने इंग्लैंड टीम को ढेर कर दिया।

अक्षर ने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का जबरदस्त कैच पकड़ा। उस कैच की सबसे खास बात ये रही कि उसके लिए अक्षर पटेल को दौड़कर लंबी दूरी तय करनी पड़ी। अक्षर पटेल (Axar Patel) के लिए कैच को जज करना और उसे लपकना और भी कठिन इसलिए था, क्योंकि गेंद को कैच करने के लिए उन्हें पीछे की तरफ भागना पड़ा था।

Axar Patel ने पकड़ा शानदार कैच

अक्षर पटेल ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर हैरी ब्रूक का कमाल का कैच लपका। इंग्लैंड की पारी के पावरप्ले में पहले 4 ओवर का खेल हो चुका था और 5वां ओवर डालने के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गेंद जसप्रीत बुमराह को थमाई। बुमराह के ओवर की पहली ही गेंद ब्रूक समझ नहीं पाए और बॉल उनके बल्ले से लगने के बाद हवा में काफी ऊपर गई। गेंद के ऊपर जाते ही अक्षर पटेल ने उसे चेज करना शुरू किया। उन्होंने 24 मीटर पीछे की ओर भागते हुए हैरी ब्रूक का कैच लपका।

अक्षर पटेल का ये कैच पकड़ने के बाद हार्दिक पांड्या अपनी खुशी रोक नहीं पाए और दौड़ते हुए उन्हें मैदान में सरेआम अक्षर पटेल को किस कर लिया।

Axar Patel ने पकड़े कई शानदार कैच

अक्षर पटेल (Axar Patel) ने मुकाबले में सिर्फ एक ही कैच नहीं पकड़ा बल्कि इसके बाद 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल ने एक और कमाल कर दिखाया। यह कैच रिले कैच के रूप में पूरा हुआ। गेंदबाज की वाइड और लो फुलटॉस गेंद पर विल जैक्स ने कवर की दिशा में शॉट खेला। गेंद बाउंड्री की ओर जा रही थी, तभी डीप कवर से अक्षर पटेल तेजी से बाईं ओर दौड़े। उन्होंने गेंद को पकड़ते हुए देखा कि उनका संतुलन बाउंड्री के पार जा सकता है।

ऐसे में अक्षर (Axar Patel) ने शानदार सूझबूझ दिखाते हुए एक हाथ से गेंद को अंदर की ओर फेंक दिया, जहां से साथी खिलाड़ी शिवम दुबे ने कैच पूरा किया। अक्षर बाउंड्री पार चले गए, लेकिन तब तक गेंद सुरक्षित रूप से दुबे के हाथों में जा चुकी थी। इस शानदार रिले कैच के बाद भारतीय खिलाड़ी दौड़कर अक्षर पटेल के पास पहुंचे और उनकी जमकर तारीफ की।

भारत ने लगातार ली फाइनल में एंट्री

भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराते हुए फाइनल में एंट्री ले ली। ये लगातार दूसरा मौका है जब टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है। टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 253 रन बनाए। जवाब में इंग्लिश टीम ने जैकब बेथेल की शानदार पारी के बदौलत 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 246 रन बनाए और 7 रनों से हार गई।

Read More: Hardik Pandya की एक चूक और शिवम दुबे का अर्द्धशतक रह गया अधूरा, फिर कुछ इस अंदाज में माफी मांगकर जीता दिल

IND vs ENG: सांसे रोक देने वाले सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया, फाइनल में होगी न्यूजीलैंड से टक्कर

अक्षर पटेल-शिवम दुबे ने बाउंड्री लाइन के पास पकड़ा अद्भुत कैच, स्टैंड्स में बैठे धोनी भी नहीं रोक पाए अपनी खुशी; VIDEO