गंभीर-सूर्या का 'मास्टस्ट्रोक'... टीम इंडिया बेहोश! धाकड़ ऑलराउंडर को प्लेइंग XI से किया बाहर; हार के बाद फूटा फैंस का गुस्सा

साउथ अफ्रीका से मिली इस शर्मनाक हार के बाद से टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर को फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया। इसकी वजह ये रही कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में सूर्या और गंभीर ने जिसको मास्टरस्ट्रोक समझा वो असलियत में फुस्स साबित हुआ।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 23 Feb 2026, 09:15 AM

IND vs SA, Axar Patel Dropped from India Playing XI: 22 फरवरी, दिन रविवार... अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मुकाबला मुकाबला खेला गया। जिसमें टीम इंडिया को 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

साउथ अफ्रीका से मिली इस शर्मनाक हार के बाद से टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर को फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया। इसकी वजह ये रही कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में सूर्या और गंभीर ने जिसको मास्टरस्ट्रोक समझा वो असलियत में फुस्स साबित हुआ।

Axar Patel को ड्रॉप करना पड़ा भारी

जी हां हम यहां बात कर रहे हैं वॉशिंगटन सुंदर की। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग XI में जो एक बड़ा बदलाव देखने को मिला वो ये कि धाकड़ ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) की जगह टीम में नौसिखिए खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर को जगह दी गई।

अक्षर पटेल इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के उपकप्तान भी हैं, बावजूद इसके उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया और उनकी जगह सुंदर को प्लेइंग XI में मौका दिया गया।

वॉशिंगटन सुंदर रहे फ्लॉप

वॉशिंगटन सुंदर न तो गेंद से कोई सफलता हासिल कर पाए न ही बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन कर पाए। कुल मिलाकर सुंदर की टीम में जगह देने का मास्टरस्ट्रोक कोच गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव को काफी भारी पड़ा। क्योंकि अक्षर पटेल (Axar Patel) मीडिल ओवर में टीम इंडिया के लिए अहम विकेट चटकाते थे और मौका आने पर वो बल्ले से टीम इंडिया को मजबूती भी देते थे।

Axar Patel and Washington Sundar
Axar Patel and Washington Sundar

IND vs SA: टीम इंडिया को लगा झटका

साउथ अफ्रीका से मिली शर्मनाक शिकस्त के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस ने कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। सुपर-8 में टीम इंडिया को ये बड़ी हार काफी भारी पड़ सकती है। इस हार से सूर्या एंड कंपनी की सेमीफाइनल उम्मीदों को काफी झटका लगा है।

Read more: IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, किए 4 बदलाव; प्लेइंग XI में किन खिलाड़ियों को मिला मौका?

IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने लिया 2024 फाइनल का बदला, 76 रनों से भारत को रौंद थमाई शर्मनाक हार

IND vs SA: कहीं भारी न पड़ जाए सूर्या-गंभीर को ये फैसला! सुपर-8 के अहम मुकाबले से क्यों किया अक्षर पटेल को ड्रॉप?