Axar Patel: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो कभी क्रिकेटर नहीं बनना चाहते थे लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसा हादसा हुआ जिसने उन्हें भारत के लिए खेलने के लिए मजबूर कर दिया।
भारत के लिए खेलना नहीं चाहते थे अक्षर पटेल, आज अपनी फिरकी से रच डाला इतिहास; किस हादसे ने बदली 'बापू' की जिंदगी?
Table of Contents
Axar Patel: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को अपनी घातक गेंदबाजी से विश्व विजेता बनाने वाले अक्षर पटेल इन दिनों आईपीएल की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आईपीएल 2026 में अक्षर दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालते दिखेंगे।
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने हाल ही में एक TV9 के एक सम्मेलन के दौरान बताया कि वो कभी क्रिकेटर नहीं बनना चाहते थे लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसा हादसा हुआ जिसने उन्हें भारत के लिए खेलने के लिए मजबूर कर दिया।
क्या बोले Axar Patel?
अक्षर पटेल ने कहा, ‘मैने कभी सोचा नहीं था कि मैं इंडिया के लिए खेलूंगा, मुझे क्रिकेट खेलना अच्छा लगता था। मैं खेलने जाता था तो दादी सोचती थी कि मैं टीवी पर आऊंगा। वो नीली जर्सी में मुझे ढूंढती रहती थी। दादी को हमेशा लगता था कि मैं टीवी पर आऊंगा, उस वक्त मैं जिले की टीम में खेल रहा था।
एक दिन मेरी दादी मां नहीं रहीं। मुझे किसी ने नहीं बताया कि मेरी दादी चल बसीं। तीन दिन बाद मुझे मेरे दोस्तों ने बताया कि मेरी दादी नहीं रही। जब मैं घर पहुंचा तो पिताजी बहुत रोए। उन्होंने मुझे बताया कि तेरी दादी चाहती थी कि तू नीले कपड़ों में इंडिया के लिए खेलें। उस दिन के बाद मुझे लगा कि मुझे इंडिया खेलना है। उस दिन मैंने वादा किया कि मैं भारत के लिए खेलूंगा और मुझे 2014 में टीम इंडिया की टीम में शामिल होने का मौका मिला।’
Axar Patel ने भारत को जिताए 4 टूर्नामेंट
अक्षर पटेल ने पिछले दो सालों में भारत को 4 टूर्नामेंट जिताए हैं, जिसमें 2 टी20 वर्ल्ड कप, एक चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप शामिल है। इन सभी टूर्नामेंट्स में अक्षर पटेल ने कमाल प्रदर्शन किया। अक्षर पटेल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 10 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे।

Axar Patel एशिया कप में भी पाकिस्तान को छकाया
इसके बाद 2025 एशिया कप में अक्षर पटेल ने फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 15 डॉट गेंदें फेंकी। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में अक्षर पटेल ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट में उन्होंने 27 की औसत से 109 रन बनाए, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने अहम 42 रन भी बनाए।
IPL 2026 में किस पोजिशन पर खेलेंगे केएल राहुल?