Amanda Wellington: ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर अमांडा वेलिंगटन भारतीय लड़के से शादी करने वाली हैं। दोनों की सगाई ताजमहल में हो चुकी है। अमांडा को पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ भी स्पॉट किया गया था।
ये खूबसूरत ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर भारत की बहू बनने को तैयार, ताजमहल में हुई सगाई; दिलजीत दोसांझ के साथ आई नजर
Amanda Wellington: ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों महिला बिग बैश लीग खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में एडिलेड स्ट्राइकर्स विमेंस के लिए खेल रहीं ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज अमांडा वेलिंगटन (Amanda Wellington) की भारत में चर्चा तेज हो चुकी है। बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया की खूबसूरत गेंदबाज भारत की बहू बनने को तैयार हैं।
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि अमांडा किसी पंजाबी लड़के से शादी करने जा रही हैं और ताजमहल में उनकी सगाई भी हो चुकी है। बता दें कि अमांडा को पंजाब सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ भी देखा गया था। इसके अलावा भी अमांडा वेलिंगटन कई ऐसी चीजें करती नजर आ रही हैं, जिससे उनका कनेक्शन भारत से जुड़ रहा है।

भारत के साथ कनेक्शन जोड़ रहीं Amanda Wellington
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने करीब 4 दिन पहले सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ कोलैब करके इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट में वह पंजाब सिंगर के साथ कॉन्सर्ट की स्टेज पर नजर आ रही हैं। वहीं अमांडा ने भारतीय पोशाक में एक तस्वीर शेयर करते हुए दिवाली की बधाई भी दी थी। उनकी दिवाली वाली पोस्ट को भी फैंस खूब पसंद किया था।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
किस भारतीय लड़के से होने वाली है शादी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमांडा वेलिंगटन ने अपने एक इंटरव्यू में खुद शादी के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह पंजाब के रहने वाले एक भारतीय लड़के से उनकी सगाई ताजमहल में हो चुकी है। कथित तौर पर अमांडा ने लड़के का नाम हमराज बताया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि उनकी शादी कब तक होती है।
अमांडा वेलिंगटन का अंतर्राष्ट्रीय करियर (Amanda Wellington)
गौरतलब है कि अमांडा वेलिंगटन ने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 1 टेस्ट, 14 वनडे और 8 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं। टेस्ट की 2 पारियों में उन्होंने 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा वनडे की 14 पारियों में 29.77 की औसत से 18 विकेट अपने नाम किए। बाकी टी20 इंटरनेशनल की 8 पारियों में अमांडा ने 10 विकेट अपने खाते में डाले।
Read more: IPL 2026: संजू सैमसन के जाने के बाद कौन बनेगा राजस्थान रॉयल्स का कप्तान? ये 2 नाम रेस में सबसे आगे
साउथ अफ्रीकी दिग्गज ने किया दिल्ली AQI पर कमेंट, भारतीय राजधानी की हवा को बताया जहरीला
IPL 2026: संजू सैमसन का CSK जाना लगभग तय! रवींद्र जडेजा और सैम करन होंगे RR के हवाले?