T20 World Cup 2026 शुरू होने से पहले कुछ इस तरह का संयोग बन रहा है जिससे ऑस्ट्रेलिया की जीत पक्की हो गई है। क्या है ये संयोग आइए जानते हैं।
अजब संयोग है... टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया बनेगा विश्व विजेता! जानें पूरा मामला
Table of Contents
T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की धरती पर होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बन सकती है। कंगारू टीम दूसरी बार इस चमचमाती ट्रॉफी को अपने नाम करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। ऑस्ट्रेलिया को चाहकर भी दुनिया की कोई भी टीम नहीं रोक पाएगी।
ये बात हम यूं ही हवा में नहीं कर रहे हैं, बल्कि एक बार फिर ऐसा संयोग बन गया है, जिसके दम पर कंगारू टीम हर बार खिताब को अपने नाम करती चली आ रही है। क्या है पूरा मामला आइए आपको समझाते हैं।
T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया की जीत हुई पक्की!
साल 2007 वर्ल्ड कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया सीरीज हारी, लेकिन विश्व चैंपियन बन गई। 2021 में हुए टी020 वर्ल्ड कप से भी ठीक पहले कंगारू टीम ने सीरीज गंवाई मगर वर्ल्ड चैंपियन बनी। 2023 में हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले भी यही सिलसिला जारी रहा और नतीजा फिर वही आया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। 2023 वनडे विश्व कप से भी ठीक पहले कंगारुओं ने वनडे सीरीज गंवाई, लेकिन ट्रॉफी उनकी झोली में आई।
𝗔𝘂𝘀𝘁𝗿𝗮𝗹𝗶𝗮
— 𝑺𝒉𝒆𝒃𝒂𝒔 (@Shebas_10dulkar) February 1, 2026
Before 2007WC
Lost ODI Series & Won 🏆
Before 2021 T20WC
Lost T20I Series & Won 🏆
Before 2023 WTC Final
Lost Test Series & Won 🏆
Before 2023WC
Lost ODI Series & Won 🏆
Before 2026 T20WC
Lost T20I Series (Today)*
T20 World Cup: दूसरी बार कप उठाएगी ऑस्ट्रेलिया
अब 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भी ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के हाथों टी20 सीरीज गंवानी पड़ी है। यानी पिछले 19 साल का अगर आप इतिहास उठाकर देखेंगे तो ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप से ठीक पहले सीरीज गंवाने पर चैंपियन बनी है। अब अगर यह संयोग इस बार भी फिट बैठा, तो कंगारुओं को दूसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने से कोई नहीं रोक पाएगा।

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को धोया
ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के हाथों तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से हार का मुंह देखना पड़ा। कंगारू टीम का बैटिंग ऑर्डर तीनों ही मैचों में बुरी तरह से फ्लॉप रहा। सीरीज के आखिरी मुकाबले में 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम सिर्फ 96 रन बनाकर ढेर हो गई।
T20 WC 2026 से पहले इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर ने हैट्रिक लेकर मचाया तहलका, ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी