AUS vs ZIM: बुरी हार के बाद कप्तान ट्रैविस हेड ने खोला राज, बताई अंदर की बात

जिम्बाब्वे से मिली चौंकाने वाली हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ट्रेविस हेड ने टीम की कमजोरियों को स्वीकार करते हुए बताया कि लगातार विकेट गिरने और बढ़ते दबाव ने मैच छीन लिया।

iconPublished: 13 Feb 2026, 05:33 PM
iconUpdated: 13 Feb 2026, 05:46 PM

AUS vs ZIM, Travis Head statement: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर टूर्नामेंट में सनसनी फैला दी। साल 2007 के बाद यह पहला मौका है जब जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप में कंगारू टीम को शिकस्त दी है। 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया दबाव में बिखर गई और मैच हाथ से निकल गया।

हार के बाद स्टैंड-इन कप्तान ट्रेविस हेड ने खुलकर टीम की कमजोरियों पर बात की। उन्होंने स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पिच पर टिककर बल्लेबाजी नहीं कर सके, जिससे लगातार विकेट गिरते रहे और टीम दबाव से उबर नहीं पाई।

AUS vs ZIM: ट्रेविस हेड ने क्या कहा?

मैच (AUS vs ZIM) के बाद ट्रेविस हेड ने कहा कि शुरुआत में पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी लग रही थी, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ हालात बदल गए। हेड ने कहा, “शुरुआत में हमें लगा था कि यह एक बेहतरीन विकेट है और दोनों पारियों में एक जैसा खेलेगी। लेकिन बाद में यह मुश्किल हो गई। हमने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए, जिससे दबाव बढ़ गया। हम उस दबाव से उबर नहीं सके और मैच में पीछे होते चले गए।”

Travis Head of Australia looks on as they are interviewed following the ICC Men's T20 World Cup 2026 match against Zimbabwe at R. Premadasa Stadium on February 13, 2026 in Colombo, Sri Lanka.

AUS vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया पर बाहर होने का खतरा?

इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया पर ग्रुप स्टेज से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। ग्रुप बी में अब उसे श्रीलंका और ओमान के खिलाफ अपने बाकी दो मुकाबले खेलने हैं, जो उसके लिए करो या मरो जैसे हो गए हैं। सुपर 8 में जगह बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया को दोनों मैच जीतने के साथ नेट रन रेट भी बेहतर करना होगा। खासकर श्रीलंका के खिलाफ मैच निर्णायक साबित हो सकता है। यदि वहां चूक हुई तो कंगारू टीम टूर्नामेंट से बाहर भी हो सकती है।

AUS vs ZIM: जिम्बाब्वे की जीत के हीरो

जिम्बाब्वे की जीत में सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 56 गेंदों में सात चौकों की मदद से नाबाद 64 रन बनाए। इसके अलावा अंत में सिकंदर रजा ने 13 गेंदों में 25 रन की तेज पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जिम्बाब्वे ने दो विकेट पर 169 रन बनाए, जो इस पिच पर चुनौतीपूर्ण स्कोर साबित हुआ। उनकी संयमित बल्लेबाजी और अंत के ओवरों में तेज रन गति ने मैच का रुख तय किया।

Blessing Muzarabani struck the first blow, Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup, Colombo, February 13, 2026

AUS vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी क्यों रही नाकाम?

169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत लड़खड़ा गई। कप्तान ट्रेविस हेड 15 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे टीम को शुरुआती झटका लगा। ग्लेन मैक्सवेल ने 31 रन बनाए, जबकि मैट रेनशॉ ने 44 गेंदों में 65 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से समर्थन नहीं मिला। लगातार विकेट गिरने से दबाव बढ़ता गया और पूरी टीम 19.3 ओवर में 146 रन पर सिमट गई।

Read More: 6,6,6,6,6... मैदान पर आते ही दासुन शनाका ने की छक्के की बौछार, तूफानी अर्द्धशतक जड़ रच दिया इतिहास

अफगानिस्तान के खिलाड़ी को मैदान पर आपा खोना पड़ा भारी, ICC ने ठोका भारी जुर्माना

नामीबिया के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक शर्मा? इस खिलाड़ी के पास Playing XI में जगह बनाने का आखिरी मौका