जिम्बाब्वे से मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की सुपर-8 में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। आइए जानते है क्या है उनका सुपर 8 का क्या समीकरण है।
AUS vs ZIM: हार के बाद ऑस्ट्रेलिया पर मंडराया बाहर होने का खतरा, समझिए सुपर-8 का समीकरण
AUS vs ZIM, Qualification Scenario: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली हार ने ग्रुप बी का पूरा समीकरण बदल दिया है। टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार मानी जा रही कंगारू टीम अब सुपर-8 में पहुंचने की दौड़ में पिछड़ती नजर आ रही है। इस उलटफेर ने न सिर्फ अंक तालिका को उलझा दिया है, बल्कि बाकी टीमों की उम्मीदें भी जगा दी हैं।
जिम्बाब्वे की जीत के बाद ग्रुप बी बेहद रोमांचक हो गया है। श्रीलंका और जिम्बाब्वे जहां मजबूत स्थिति में हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया के सामने अब करो या मरो की स्थिति बन चुकी है। ऐसे में कंगारू टीम को अगले दौर में जगह बनाने के लिए हर कदम बेहद सोच-समझकर उठाना होगा।
AUS vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया को क्या करना होगा?
जिम्बाब्वे से हार (AUS vs ZIM) के बाद ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी में दो अंकों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई है। श्रीलंका चार अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि जिम्बाब्वे भी चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए अब हर मैच निर्णायक बन गया है।

सुपर-8 में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को अपने बचे हुए दोनों मुकाबले श्रीलंका और ओमान के खिलाफ हर हाल में जीतने होंगे। अगर टीम ऐसा करने में सफल रहती है, तो उसके कुल छह अंक हो जाएंगे, जिससे उसकी दावेदारी मजबूत हो सकती है।
AUS vs ZIM: नेट रन रेट बनेगा असली गेम चेंजर
सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहद जरूरी होगी। फिलहाल श्रीलंका का नेट रन रेट 3.125, जिम्बाब्वे का 1.984 और ऑस्ट्रेलिया का 1.100 है। इस अंतर को देखते हुए कंगारू टीम को अपने दोनों मुकाबलों में दमदार जीत दर्ज करनी होगी। यदि अंक बराबर होते हैं, तो नेट रन रेट ही तय करेगा कि कौन-सी टीम अगले दौर में पहुंचेगी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए हर रन और हर विकेट की अहमियत बढ़ गई है।
AUS vs ZIM: श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच भी फंसा पेंच
ग्रुप बी का समीकरण सिर्फ ऑस्ट्रेलिया पर ही निर्भर नहीं है। श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच होने वाला मुकाबला भी बेहद अहम साबित होगा। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम का सुपर-8 में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा। वहीं हारने वाली टीम का भविष्य ऑस्ट्रेलिया के प्रदर्शन और नेट रन रेट पर निर्भर कर सकता है। यही वजह है कि ग्रुप बी अब टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक ग्रुप बन चुका है, जहां तीन टीमों के बीच अंतिम दो स्थानों के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
AUS vs ZIM: रोमांचक हुआ ग्रुप बी का मुकाबला
श्रीलंका को अभी ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे से भिड़ना है, जबकि जिम्बाब्वे आयरलैंड और श्रीलंका के खिलाफ मैदान में उतरेगा। इन मुकाबलों के नतीजे ही तय करेंगे कि कौन-सी दो टीमें सुपर-8 में अपनी जगह पक्की करेंगी।ऑस्ट्रेलिया के लिए अब हर मैच फाइनल जैसा है। अगर टीम दबाव में बेहतर प्रदर्शन करती है, तो वापसी संभव है लेकिन एक और चूक उसे टूर्नामेंट से बाहर भी कर सकती है।
Read More: 6,6,6,6,6... मैदान पर आते ही दासुन शनाका ने की छक्के की बौछार, तूफानी अर्द्धशतक जड़ रच दिया इतिहास
अफगानिस्तान के खिलाड़ी को मैदान पर आपा खोना पड़ा भारी, ICC ने ठोका भारी जुर्माना
नामीबिया के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक शर्मा? इस खिलाड़ी के पास Playing XI में जगह बनाने का आखिरी मौका