'धोनी की कप्तानी पर सवाल उठाना गलत...', पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने चेन्नई के खराब प्रदर्शन के बावजूद माही को किया डिफेंड

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन किया है। ये टीम इस बात अंक तालिका में 10वें स्थान पर रही है और इसके बाद से ही एमएस धोनी (MS Dhoni) पर सवाल उठ रहे हैं, जिन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद बीच सीजन कप्तानी की डोर संभाली थी। हालांकि, अब टीम के प्रदर्शन को देखते हुए भारत के पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है।

icon द्वारा Sonee Srivastav
iconPublished: 26 May 2025, 05:06 PM
iconUpdated: 26 May 2025, 05:07 PM

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन किया है। ये टीम इस बात अंक तालिका में 10वें स्थान पर रही है और इसके बाद से ही एमएस धोनी (MS Dhoni) पर सवाल उठ रहे हैं, जिन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद बीच सीजन कप्तानी की डोर संभाली थी। हालांकि, अब टीम के प्रदर्शन को देखते हुए भारत के पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है।

अतुल का मानना है कि MS Dhoni ने जिस तरह की टीम के साथ खेला है, वो ऐसा ही प्रदर्शन कर सकती थी। हर जगह कप्तानी पर सवाल उठाना सही नहीं होता। खिलाड़ियों को भी अच्छा प्रदर्शन करना होता है और तभी टीम भी अच्छा कर पाती है। इसके अलावा उन्होंने धोनी के अगले सीजन में खेलने को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

MS Dhoni को लेकर अतुल वासन ने दिया बड़ा बयान

एक शो में बात करते हुए वासन ने कहा, "एक कप्तान उतना ही अच्छा होता है, जितना कि उसकी टीम अच्छी होती है। अगर मैं क्लाइव लॉयड को जिम्बाब्वे की टीम दे दूं तो वे भी उस टीम के साथ नहीं जीत पाएंगे। धोनी की कप्तानी को अगर रेटिंग देनी है, तो टीम को देखते हुए उसके आधार पर देनी चाहिए। मुझे लगता है कि हम कभी-कभी कप्तानी को कुछ ज्यादा ही महत्व देने लगते हैं।"

MS Dhoni ही हैं CSK

वासन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "धोनी सीएसके हैं और सीएसके धोनी है। भले ही वे अपनी टीम के लिए और टीम भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। हालांकि, फ्रेंचाइजी के लिए वे पैसा वसूल रहे हैं। धोनी को भी पता है कि उनके अच्छे दिन चले गए हैं और वे अभी भी आलोचनाओं के बाद भी खेल रहे हैं। ये दिखाया है कि धोनी टीम के साथ किस तरह से जुड़े हुए हैं।"

Ms Dhoni
Ms Dhoni

आखिरी मैच में चेन्नई की जीत

चेन्नई ने आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज की है। उन्होंने टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस को 83 रनों से हराया और इस सीजन की अपनी चौथी जीत दर्ज की। इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए थे। इसके जवाब में गुजरात की टीम 147 रनों पर ऑल आउट हो गई और उन्हें इस मैच में 83 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

Read More: LSG vs RCB: कैसे और कहां से बुक कर सकते हैं आप लखनऊ और बेंगलुरु के बीच होने वाले मैच के लिए सस्ती टिकट? ये रही पूरी जानकारी

Follow Us Google News