Asia Cup 2025 Timing Change: एशिया कप के मैचों की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, क्या अब कुर्बान करनी पड़ेगी रात की नींद? जानें अपडेट

Asia Cup 2025 Matches Timing Update: एशिया कप 2025 के मैचों की टाइमिंग में बड़ा अपडेट सामने आया है। तो आइए जानते हैं कि अब टूर्नामेंट के मुकाबले कितने बजे से शुरू होंगे।

iconPublished: 30 Aug 2025, 04:39 PM
iconUpdated: 30 Aug 2025, 11:34 PM

Asia Cup 2025 Matches Timing Update With GST and IST: दुबई और अबू धाबी की मेजबानी में खेले जाने वाले एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की टाइमिंग में बड़ा बदलाव सामने आया है। अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया के जरिए इस बदलाव का अपडेट फैंस का साथ साझा किया है। तो आइए जानते हैं कि मैचों की नई टाइमिंग क्या है? क्या नई टाइमिंग के हिसाब से आपको अपनी रात की नींद कुर्बान करनी पड़ेगी?

तो आपको बता दें कि टूर्नामेंट के 19 में 18 मैचों की टाइमिंग में बदलाव हुआ है। सिर्फ 15 सितंबर को यूएई और ओमान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की टाइमिंग नहीं बदली है, जो लोकल टाइम के अनुसार, शाम 4:30 PM (भारतीय समय 5:30 PM) से अबू धाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह पूरे टूर्नामेंट का इकलौता दिन का मैच होगा।

Asia Cup 2025 के बाकी मैचों की टाइमिंग में हुआ बदलाव

बता दें कि मैचों की टाइमिंग को बहुत ज्यादा नहीं बल्कि सिर्फ आधे घंटे आगे बढ़ाया गया है। अब फाइनल सहित 19 में से टूर्नामेंट के 18 मैच लोकल टाइमिंग के अनुसार 6:30 PM पर शुरू होंगे। भारत में आप इन मैचों को 8:00 PM पर देख पाएंगे।

Asia Cup 2025 Updated timing

बदली हुई टाइमिंग के साथ Asia Cup 2025 का शेड्यूल

9 सितंबर (मंगलवार) – अफगानिस्तान vs हांगकांग, अबू धाबी – शाम 6:30 बजे, लोकल टाइम (भारतीय टाइम 8:00 PM)

10 सितंबर (बुधवार) – भारत vs संयुक्त अरब अमीरात, दुबई – शाम 6:30 बजे, लोकल टाइम (भारतीय टाइम 8:00 PM)

11 सितंबर (गुरुवार) - बांग्लादेश बनाम हांगकांग, अबू धाबी - शाम 6:30 बजे, लोकल टाइम (भारतीय टाइम 8:00 PM)

12 सितंबर (शुक्रवार) - पाकिस्तान बनाम ओमान, दुबई - शाम 6:30 बजे, लोकल टाइम (भारतीय टाइम 8:00 PM)

13 सितंबर (शनिवार) - बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, अबू धाबी - शाम 6:30 बजे, लोकल टाइम (भारतीय टाइम 8:00 PM)

14 सितंबर (रविवार) - भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई - शाम 6:30 बजे, लोकल टाइम (भारतीय टाइम 8:00 PM)

15 सितंबर (सोमवार) - यूएई बनाम ओमान, अबू धाबी - शाम 4:00 बजे, लोकल टाइम (भारतीय टाइम 6:30 PM)

15 सितंबर (सोमवार) - श्रीलंका बनाम हांगकांग, दुबई - शाम 6:30 बजे, लोकल टाइम (भारतीय टाइम 8:00 PM)

16 सितंबर (मंगलवार) - बांग्लादेश बनाम अफ़ग़ानिस्तान, अबू धाबी - शाम 6:30 बजे, लोकल टाइम (भारतीय टाइम 8:00 PM)

17 सितंबर (बुधवार) - पाकिस्तान बनाम यूएई, दुबई - शाम 6:30 बजे, लोकल टाइम (भारतीय टाइम 8:00 PM)

18 सितंबर (गुरुवार,) - श्रीलंका बनाम अफ़ग़ानिस्तान, अबू धाबी - शाम 6:30 बजे, लोकल टाइम (भारतीय टाइम 8:00 PM)

19 सितंबर (शुक्रवार) - भारत बनाम ओमान, अबू धाबी - शाम 6:30 बजे, लोकल टाइम (भारतीय टाइम 8:00 PM)

20 सितंबर (शनिवार) - B1 बनाम B2, दुबई - शाम 6:30 बजे, लोकल टाइम (भारतीय टाइम 8:00 PM)

21 सितंबर (रविवार) - A1 बनाम A2, दुबई - शाम 6:30 बजे, लोकल टाइम (भारतीय टाइम 8:00 PM)

22 सितंबर (सोमवार) - रेस्ट डे

23 सितंबर (मंगलवार) - A2 बनाम B1, अबू धाबी - शाम 6:30 बजे, लोकल टाइम (भारतीय टाइम 8:00 PM)

24 सितंबर (बुधवार) - A1 बनाम B2, दुबई - शाम 6:30 बजे, लोकल टाइम (भारतीय टाइम 8:00 PM)

25 सितंबर (गुरुवार) - A2 बनाम B2, दुबई - शाम 6:30 बजे, लोकल टाइम (भारतीय टाइम 8:00 PM)

26 सितंबर (शुक्रवार) - A1 बनाम B1, दुबई - शाम 6:30 बजे, लोकल टाइम (भारतीय टाइम 8:00 PM)

27 सितंबर (शनिवार) - रेस्ट डे

28 सितंबर (रविवार) - फाइनल, दुबई - शाम 6:30 बजे, लोकल टाइम (भारतीय टाइम 8:00 PM)

29 सितंबर (सोमवार) - रिजर्व डे।

Read more: संजू सैमसन की वजह से राहुल द्रविड़ ने तोड़ा राजस्थान रॉयल्स से नाता? अफवाहों से पहले पढ़ें फ्रैंचाइजी का जवाब

Rahul Dravid: राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने अचानक छोड़ा टीम का साथ, क्या है वजह?