Asia Cup 2025: यूएई (UAE) ने एशिया कप 2025 के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। ये घोषणा 4 सितंबर को की गई। जिसकी कप्तानी पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी को सौंपी गई है।
एशिया कप 2025 के लिए UAE ने किया 17 सदस्यीय टीम का एलान, 31 वर्षय पाकिस्तानी करेगा टीम की अगुवाई

Asia Cup 2025 UAE Squad: एशिया कप 2025 के लिए एक देश को छोड़कर सभी देशों ने अपनी टीम की घोषणा कर दी थी। वो देश संयुक्त अरब अमीरात था। लेकिन अब यूएई ने भी अपनी 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। उन्होंने ये घोषणा 4 सितंबर को की।
आपको बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की टीम बाकी टीमों से काफी अलग है। क्योंकि इस टीम की कप्तानी एक पाकिस्तानी खिलाड़ी के हाथ में है। टीम में यूएई के खिलाड़ियों से ज्यादा पाकिस्तान और भारत मूल के खिलाड़ी हैं।
कौन हैं UAE का कप्तान
31 वर्षीय मुहम्मद वसीम एशिया कप 2025 में संयुक्त अरब अमीरात की कप्तानी कर रहे हैं। उनका जन्म पाकिस्तान के पंजाब के मियां चन्नू में हुआ था। वसीम ने अब तक 80 टी20 मैचों में 38.12 की औसत से 2859 रन बनाए हैं। जिसमें तीन शतक और 23 अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं।

मुहम्मद वसीम ने साल 2023 में पहली बार टी20 में यूएई की कप्तानी की थी। तब से अब तक वसीम ने 54 टी20 मैचों में यूएई की कप्तानी की है। जिसमें यूएई ने 34 जीते हैं और 20 मैच हारे हैं। कप्तान के तौर पर उनकी जीत का प्रतिशत 62.96 है।
एशिया कप 2025 के लिए यूएई स्क्वॉड
मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), आसिफ खान, ध्रुव पाराशर, एथन डिसूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतिउल्लाह खान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह और सगीर खान।
We unveil our DP World Asia Cup 2025 squad!
— UAE Cricket Official (@EmiratesCricket) September 4, 2025
All the best to Waseem and the boys! 🇦🇪💪
More details: https://t.co/QAbG7OmVuT pic.twitter.com/klvUrDhuFA
एशिया कप 2025 के लिए यूएई शेड्यूल
- 10 सितंबर: भारत बनाम यूएई
- 15 सितंबर: यूएई बनाम ओमान
- 17 सितंबर: पाकिस्तान बनाम यूएई
- 20 से 26 सितंबर: सुपर फोर
- 28 सितंबर: फाइनल
Read More Here:
ILT20 सीजन 4 का हुआ ऐलान, इस दिन खेला जाएगा पहला मैच; देखें पूरा शेड्यूल