Asia Cup 2025: भारत ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 में जगह पक्की कर ली है। इस टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज के दौरान नो हैंडशेक विवाद भी सुर्खियों में रहा। तो, हमारे साथ जानिए एशिया कप 2025 के सुपर-4 के लिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल।
नो हैंडशेक विवाद के बाद पहली बार खेला जाएगा IND vs PAK मैच, जानें सुपर-4 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

Asia Cup 2025 Super-4 Team India Full Schedule: एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज के एक मैच को छोड़कर सभी मैच खेले जा चुके हैं। टीम इंडिया समेत चार टीमें पहले ही सुपर 4 राउंड के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं, जिनमें पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश शामिल हैं।
हालांकि, इस टूर्नामेंट का अब तक का सबसे चर्चित विषय भारत और पाकिस्तान के बीच नो हैंडशेक विवाद रहा है। अब जब दोनों टीमें सुपर 4 में जगह पक्की कर चुकी हैं, तो इस विवाद के बाद पहली बार आमने-सामने होंगी। हमारे साथ जानें एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में टीम इंडिया के सुपर 4 मैचों का पूरा शेड्यूल।
नो हैंडशेक विवाद क्या है?
नो हैंडशेक विवाद तब शुरू हुआ जब एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के मैच के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया। मैच खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ी सीधे ड्रेसिंग रूम लौट गए और वहां भी कोई हैंडशेक नहीं हुआ। इसके बाद जब पाकिस्तानी खिलाड़ी भारतीय ड्रेसिंग रूम पहुंचे, तो दरवाजे बंद मिले। इस के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में शामिल नहीं हुए।
Congratulations team India 🇮🇳
— D.S. Bhati (@DSCricinfo789) September 14, 2025
No handshake with Pakistan players
Pakistan Waited Team India Walked Straight off and shut the Dressing Room doors.#INDvPAK #PakistanCricket #IndiaVsPakistan pic.twitter.com/U0TDzoudkU
ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया के मैचों के परिणाम
- 11 सितंबर: भारत बनाम यूएई (भारत 9 विकेट से जीता)
- 14 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान (भारत 7 विकेट से जीता)
- 19 सितंबर: भारत बनाम ओमान (मैच अभी नहीं खेला गया)
Asia Cup 2025 सुपर-4 टीम इंडिया शेड्यूल
- 21 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई, रात 8 बजे
- 24 सितंबर: भारत बनाम बांग्लादेश, दुबई, रात 8 बजे
- 26 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका, दुबई, रात 8 बजे
Read More Here:
भारत-पाकिस्तान संग श्रीलंका-बांग्लादेश भी तैयार, जानें सुपर-4 का पूरा शेड्यूल और फॉर्मेट